Lead NewsNationalTOP SLIDER

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन गिरफ्तार, हवाला केस में ईडी ने की कार्रवाई

New Delhi: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने दिल्ली में आप सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन को गिरफ्तार किया है. सत्येन्द्र की गिरफ्तारी हवाले मामले में हुई है. सत्येंद्र जैन पर फर्जी कंपनियों के जरिये लेनदेन का आरोप है.

इसे भी पढ़ें:राज्यसभा चुनाव: हेमंत सोरेन ने सोच-समझकर लिया है यह रणनीतिक फैसला

सत्येंद्र को अरविंद केजरीवाल का काफी करीबी माना जाता है. दो महीने पहले सीबीआई की तरफ से प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) में दर्ज एफआईआर के के बाद उनके परिवार और फर्मों से संबंधित 4.81 करोड़ रुपये की अचल संपत्तियों को अस्थायी रूप से कुर्क किया गया था. अगस्त 2017 में सीबीआई ने केस दर्ज किया था. बाद में ये केस ईडी को ट्रांसफर कर दिया गया था.

इसे भी पढ़ें : UPSC में झारखंड का दबदबा : रांची से श्रुति, पलामू से सौरभ, गढ़वा से नम्रता, लातेहार से मनीष और गिरिडीह के रवि कुमार को मिली सफलता

Related Articles

Back to top button