
Purulia : कक्षा आठ की छात्रा के साथ छेड़खानी करने के आरोप में पुलिस ने सेना के एक पूर्व जवान को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने पूर्व सैनिक का नाम जयदेव चंद बताया है जो पुरुलिया जिले के बांनदुआन थाना अंतर्गत चीला गांव का रहने वाला है.
घटना के बारे में छात्रा के पिता ने बताया कि जयदेव चंद उनका पड़ोसी है पर वह हमेशा ही अपना वाहन लाकर रास्ते पर रख दिया करता था. इसके कारण उन्हें बड़ी परेशानी होती थी.
इसे भी पढ़ें : गिरिडीह : CCL सुरक्षा प्रभारी की हड्डियां जुबलीपीठ चानक के खंता से बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार
गाड़ी खड़ी करने को लेकर शुरू हुआ था विवाद
शनिवार रात जयदेव ने इस तरह अपना वाहन पीड़ित के घर के सामने रास्ते में रख दिया था कि लोग घर में नहीं घुस पा रहे थे. इस विषय पर कुछ बोलने पर वह गाली-गलौज करने लगा. मना करने पर मारपीट करने लगा.
पीड़ित छात्रा के पिता ने बताया, “जब वह मुझे मारने पीटने लगा तो मेरा चिल्लाना सुन मेरी बेटी मुझे बचाने आयी. जयदेव ने उसे ही पकड़ लिया और उसके साथ छेड़छाड़ व मार-पीट करने लगा. यह देख कर मेरी पत्नी व अन्य लोग आये तो जयदेव उनके साथ मारपीट, गाली-गलौज करने लगा.”
इसे भी पढ़ें : नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब मंत्रीमंडल से दिया इस्तीफा, एक महीने बाद किया खुलासा
जमानत नामंजूर, भेजा गया जेल
घटना को लेकर पीड़ित परिवार ने बांन्दुआन थाने में शिकायत दर्ज करायी. शिकायत के आधार पर शनिवार देर रात पुलिस ने आरोपी जयचंद को गिरफ्तार कर लिया. उसके खिलाफ मारपीट तथा पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया.
रविवार को उसे पुरुलिया जिला अदालत में पेश किया गया जहां उसकी जमानत नामंजूर हो गयी जिसके बाद उसे हिरासत में जेल भेज दिया गया. रविवार को ही पीड़ित छात्रा की मेडिकल जांच करायी गयी.
इसे भी पढ़ें : रथ मेले से जब्त तीनों मानव भ्रूण निकले असली, गर्भ में ही मौत का शक




