
Ranchi: रांची नगर निगम के जिम्मे शहर की सफाई व्यवस्था है. शहर के विकास और स्वच्छ माहौल रखने की जिम्मेवारी भी निगम की है. इसके तहत वायु प्रदूषण के खिलाफ जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है. 17 दिसंबर को अटल स्मृति वेंडर मार्केट परिसर में नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन किया गया. लोगों को बताया गया कि कैसे वायु प्रदूषण खतरनाक है. साथ ही इसके दुष्प्रभाव और होने वाली खतरनाक बीमारियों के बारे में भी जानकारी दी गई. लोगों से अपील की गई कि प्रदूषण को कम करने के लिए पर्यावरण संरक्षण में सभी को सहयोग करना होगा. हर किसी को पौधा लगाकर उसकी रक्षा तबतक करनी होगी जबतक कि वह एक विशाल पेड़ का रूप न ले ले. तभी हमें एक स्वच्छ और बिना प्रदूषण वाला वातावरण मिलेगा. इस दौरान लोगों से अपील की गई और पेड़ों की रक्षा की शपथ दिलाई गई.
इसे भी पढ़ें: केंद्र से मिला मनरेगा का 438.96 करोड़, मिलेगा मजदूरों का बकाया




