Crime NewsJharkhandPalamu

पलामू : प्रशिक्षु एएनएम की धारदार हथियार से हत्या, हुंटार जंगल से शव बरामद  

Palamu : जिला के रामगढ़ थाना क्षेत्र के हुंटार गांव के समीप खोरहटी जंगल में प्रशिक्षु एएनएम का शव बरामद किया गया. शव को देखर अंदाजा लगाया जा रहा है कि एएनएम की हत्‍या धारदार हथियार से वारकर की गयी है. हत्या की सूचना मिलने पर इलाके में सनसनी फैल गयी है. एएनएम का चेहरा बुरी तरह कुचला हुआ था.

मंगलवार को ही लोहरदगा से आयी थी अपने घर

सूचना मिलते ही डीएसपी सुरजीत कुमार घटनास्थल पर पहुंचे. शव की शिनाख्त 24 वर्षीय फुलेना टोप्पनो के रूप में हुई. मृतका हुंटार से सटे लातेहार जिला के बरवाडीह थाना क्षेत्र के सिंधोरवा गांव की रहने वाली बतायी जा रही है. डीएसपी ने बताया कि फुलेना (मृतका) लोहरदगा में रहकर एएनएम का प्रशिक्षण ले रही थी. वह लोहरदगा से मंगलवार को अपने घर आयी थी. घर से वह बरवाडीह बाजार के लिए निकली थी. उन्होंने बताया कि वह पैदल ही अपने घर जा रही थी. इसी दौरान अज्ञात अपराधियों द्वारा उसकी हत्या कर दी गयी है. उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्ट्या यह आपसी दुश्मनी में हत्या का मामला प्रतीत होता है. वैसे पोस्टमार्टम के बाद ही सबकुछ साफ हो सकता है.

उधर, स्थानीय लोग दुष्कर्म के बाद फुलेना की हत्या किये जाने की बातें कर रहे हैं. फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. डीएसपी ने जल्द ही हत्या में शामिल अपराधियों को पकड़ लेने का दावा किया है.

इसे भी पढ़ें : सार्वजनिक रास्ते पर सीआरपीएफ जवान ने बना डाली दीवार, सीएम के आदेश पर भी नहीं हटा अतिक्रमण

Related Articles

Back to top button