GiridihJharkhand

रिटायर होने के बाद भी वाहन में विभाग का नेम प्लेट लगाकर घूम रहे हैं इंजीनियर साहब

Giridih:  गौर से देखिए इस एसयूीव वाहन को. यह वाहन है तो किसी सेवानिवृत पदाधिकारी का निजी वाहन, लेकिन रिटायरमेंट के बाद साहब अब भी सरकारी विभाग का नेम प्लेट लगाये हुए हैं. लाल रंग के इस नेम प्लेट में सहायक अभियंता लघु सिंचाई प्रमंडल गिरिडीह लिखा हुआ है.

इस वाहन के मालिक लघु सिंचाई प्रमंडल के सेवानिवृत सहायक अभियंता श्रीकांत पांडेय हैं. जो बीते 31 मार्च को ही गिरिडीह प्रमंडल से सेवानिवृत हो चुके हैं. रिटायरमेंट के बाद भी सहायक अभियंता साहब के सरकारी रौब में कोई कमी नहीं आयी है.

सहायक अभियंता अपने जेएच-01बीके-4164 निजी एसयूवी वाहन में लघु सिंचाई प्रमंडल के सहायक अभियंता का नेम प्लेट लगाकर चल रहे हैं.

इसे भी पढ़ेंः पाकुड़ : 16 वर्षीय युवक की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

जानकारी लेने पर डीटीओ कार्यालय से पता चला कि सहायक अभियंता का नेम प्लेट लगा एसयूीव वाहन रांची के रजिस्ट्रेशन नंबर पर चल रहा है. वाहन मालिक श्रीकांत पांडेय है. जो बीतें 31 मार्च को विभाग से सेवानिवृत हो चुके हैं.

निजी वाहन पर सरकारी नेम प्लेट लगाना कानून का उल्लंघनः डीटीओ

इधर प्रभारी डीटीओ सह सदर एसडीएम राजेश प्रजापति को तस्वीर भेजने पर उन्होंने संज्ञान लेते हुए कहा कि निजी वाहन में सरकारी नेम प्लेट लगाकर घूमना मोटर वाहन अधिनियम का उल्लघंन है. भले ही नौकरी में हों. या सेवानिवृत हो चुके हों. जांच के बाद कार्रवाई होगी.

इसे भी पढ़ेंः बंगाल : लाइव डिबेट में तृणमूल मंत्री ने भाजपा उम्मीदवार निशीथ प्रमाणिक पर उठाया हाथ

Related Articles

Back to top button