
Ranchi: स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिये राज्य में सोलर पावर की शुरूआत की गयी. झारखंड रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी जरेडा की ओर से इन योजनाओं को चलाया जा रहा है.
प्रोग्राम के तहत स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिये सोलर लालटेन लोगों के बीच डिस्ट्रीब्यूट किया जाना था. लेकिन प्रोग्राम चालू होने के बाद से अब तक एक भी सोलर लालटेन डिस्ट्रीब्यूट नहीं किये गये. जबकि योजना के लिये फंडिंग साल 2015-16 में ही कर दी गयी थी.
प्रोग्राम लागू हुए लगभग चार साल हो चुके है. इसके लिये 48 हजार पांच सौ का लक्ष्य रखा गया. 2015-16 में फंडिंग हो जाने के बाद भी, कार्यक्रम के लिये ऑर्डर नहीं दिया गया.
इस साल 18 हजार सोलर लालटेन बांटे जाने का ऑर्डर जरेडा की ओर से दिया गया है. लेकिन आचार संहिता लगने के कारण, कार्य अभी रूका हुआ है. जरेडा की ओर से सोलर लालटेन बांटें जाने के लिये एजेंसियां को ऑर्डर दे दिया गया है.
इसे भी पढ़ें- #AyodhyaVerdict: SC के ऐतिहासिक फैसले के बाद रांची में 11 नवंबर तक धारा 144 लागू
साल 2018-19 में दी गयी फंड, कार्य अब किया गया
सोलर लालटेन बांटे जानें के लिये साल 2018-19 के लिये चार करोड़ 85 लाख राशि आवंटित की गयी. लेकिन जरेडा की ओर से पिछले माह ऑर्डर दिया गया. जानकारी मिली की सोलर लालटेन बांटें जानें में काफी देर हुई. क्योंकि इसमें कई समस्याएं आयी.
अब एजेंसियों को काम दे दिया गया है. फिलहाल आचार संहिता लगने के कारण कार्य लंबित है. सोलर लालटेन के लिये एसजी इंटरप्राइजेस रांची, कला इंफ्रास्ट्रक्चर, सोंसो लाइट्स समेत एक पूणे की एजेंसी को काम दिया गया है.
आचार संहिता हटते ही सोलर लालटेन बांटे जायेंगे. सोलर लालटेन की कीमत 1575 रूपये है. इसमें जरेडा की ओर से एक हजार की सब्सिडी दी जा रही है.
इसे भी पढ़ें- #AyodhyaVerdict: फैसले पर बोले पीएम मोदी- इसे हार या जीत के रूप में ना लें, कांग्रेस ने निर्णय का किया स्वागत
एक साल फंड लैप्स, दो साल फंड ही नहीं दी गयी
जरेडा को सोलर लालटेन के लिये फंडिंग ऊर्जा विभाग की ओर से की जाती है. कार्यक्रम के लिये साल 2015-16 में तीन करोड़ 30 लाख विभाग ने आवंटित किये लेकिन फंड को जरेडा ने इस्तेमाल नहीं किया.
जिसके बाद साल 2016-17 और 2017 -18 ऊर्जा विभाग की ओर से फंड ही नहीं दी गयी. ऐसे मे पिछले वित्तिय वर्ष साल 2018-19 में विभाग की ओर से चार करोड़ 85 लाख दी गयी. लेकिन फिर भी जरेडा की ओर से सोलर लालेटन अब तक नहीं बांटें गये. राज्य झारखंड स्टेट लाइवलीवुड प्रमोशन सोसायटी की ओर से भी बांटी जाती है. लेकिन यह अलग योजना है, जिसमें जरेडा की भूमिका नहीं है.




