
Bundu/Ranchi: अनुमंडल के बुंडू प्रखंड के एदलहातु पंचायत स्थित भारत माता चौक के समीप बनाया गया जल मीनार भ्रष्टचार की भेंट चढ़ गया है. एक वर्ष पूर्व बनाया गया यह जल मीनार उद्घाटन के पूर्व ही अब खंडहर बन चुका है. जिला परिषद के फंड से लाखों रुपये खर्च कर इस जल मीनार को निर्माण किया गया था, परंतु निर्माण कार्य अधूरा छोड़कर ही ठेकेदार भाग निकला. बीते 1 वर्ष में जल मीनार में ना तो नल लग पाया और ना ही समरसेबल लगा पाया है. धीरे धीरे जल मीनार का नीचे की मिट्टी दब रहा है, संभवतः बड़ी घटना भी घट सकती है. भारत माता चौक पर स्थित यह जल मीनार सैकड़ों लोगों को रोजाना पेयजल देने में सक्षम होता लेकिन ठेकेदार के गलत मंसूबे के कारण यह जल मीनार अब खंडहर बनने जा रहा है. ना तो विभाग के कोई पदाधिकारी इस जल मीनार पर अब तक कोई संज्ञान ले पाए हैं और ना ही जिला परिषद सदस्य चाहे वह वर्तमान में परमेश्वरी शांडिल्य हो या पूर्व में रही रमणी बाला देवी अब तक किसी ने भी इस जल मीनार को चालू कराने की जहमत नहीं दिखाया है. लाखों रुपए खर्च करने के बावजूद यह जल मीनार उद्घाटन से पूर्व ही अपना दम तोड़ता जा रहा है.
इसे भी पढ़ें: झारखंड की पंचायतों को भी राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2023 की रेस में शामिल होने का मौका




