JharkhandRanchi

जसीडीह रेलवे स्टेशन के दक्षिणी इलाके में इंट्री पॉइंट नंबर दो के लिए जमीन देने के मामले में हाई कोर्ट में सुनवाई पूरी, आदेश सुरक्षित

सांसद निशिकांत दुबे ने दायर की है पीआईएल

Ranchi: देवघर स्थित जसीडीह रेलवे स्टेशन के दक्षिणी इलाके में इंट्री पॉइंट नंबर दो के लिए जमीन देने का आग्रह करने वाली सांसद निशिकांत दुबे की जनहित याचिका की सुनवाई झारखंड हाई कोर्ट में हुई. मामले में हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस एमएस रामचंद्र राव की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने सभी पक्षों की सुनवाई पूरी होने पर आदेश सुरक्षित रख लिया। प्रार्थी की ओर से अधिवक्ता शिवानी जालूका ने पैरवी की। सुनवाई के दौरान प्रार्थी की ओर से कोर्ट को बताया गया था कि राज्य सरकार ने पहले जसीडीह स्टेशन के दक्षिणी इंट्री पॉइंट नंबर दो के लिए जमीन देने की बात स्वीकारी थी। अब सरकार की ओर से एकड़ कर जमीन के लिए 57 करोड रुपए की मांग की जा रही है. प्रार्थी का कहना था कि जसीडीह रेलवे स्टेशन के दक्षिणी इलाके में इंट्री पॉइंट नंबर दो बनने से देवघर में बाबा बैजनाथ धाम में दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं को काफी सुविधा होगी.

Related Articles

Back to top button