NEWS

मतगणना के दौरान कोविड नियमों का शत प्रतिशत अनुपालन करे सुनिश्चित: उपायुक्त

Deoghar : मधुपुर विधानसभा चुनाव उपचुनाव की मतगणना दो मई को होनी है. जिसे लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में गुरुवार को ऑनलाइन बैठक का आयोजन किया गया. इस दौरान उपायुक्त द्वारा मतगणना को लेकर की जाने वाली तैयारियों, मतदान कार्य में प्रतिनियुक्त अधिकारियों, कर्मियों के प्रशिक्षण व सुरक्षा व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया. इसके अलावा कोविड नियमों का शत प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया गया. बैठक के दौरान उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को 02 मई को होने वाले मतगणना को लेकर सभी तैयारियों को ससमय पूर्ण कर लेने का निर्देश दिया, ताकि मतगणना के दिन किसी प्रकार की समस्या या कठिनाई न हो. साथ ही उपायुक्त ने कोविड नियमों का शत प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करते हुए मतगणना कार्य में प्रतिनियुक्त अधिकारियों व कर्मियों को पालीवाल तरीके से प्रशिक्षण देने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया.

 

मतगणना के लिए 21 टेबल की व्यवस्था

इसके अलावे बैठक के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री द्वारा जानकारी दी गई कोविड नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 13-मधुपुर विधानसभा उपचुनाव क्षेत्र हेतु 21 मतगणना टेबल की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है.

वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त द्वारा जानकारी दी गयी कि मतगणना हेतु चुनाव आयोग द्वारा निर्गत प्राधिकार पत्र के बिना मतगणना केन्द्र के अंदर किसी भी मीडिया कर्मी का प्रवेश निषिद्ध रहेगा. साथ ही उपायुक्त ने मीडिया कर्मियों की सुविधा हेतु चरकी पहाड़ी स्थित मतगणना केन्द्र परिसर में मीडिया सेंटर के निर्माण को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया.  ताकि सभी मीडिया प्रतिनिधियों को सभी आवश्यक व्यवस्थाएं के साथ मतगणना से जुड़ी जानकारी दी जा सके.

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

इसके अलावे बैठक के दौरान उपायुक्त द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जानकारी दी गई कि मतगणना केन्द्र के आसपास तीन स्तरीय संरचना और पुलिस द्वारा सुरक्षा घेरा रहेगा, ताकि कोई भी अनाधिकृत व्यक्ति गणना केन्द्र के अंदर न जा सके। एक वरिष्ठ मजिस्ट्रेट को पर्याप्त सुरक्षा बल के साथ पुलिस की सुरक्षा घेरे के साथ नियुक्त किया जाएगा, ताकि वह मतगणना केन्द्र में प्रवेश को नियंत्रित कर सके. मतगणना स्थल में पुलिसकर्मियों द्वारा तलाशी लेने के बाद प्रवेश दिया जाएगा। इसके अलावे चरकी पहाड़ी स्थित बज्र गृह सेंटर के सुरक्षा को लेकर जैप और पारा मिलिट्री के टीम को तैनात किया गया है. साथ ही सीसीटीवी कैमरा व बैरिकेटिंग भी किये गए है.

ये अधिकार थे उपस्थित

वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान उपरोक्त के अलावा उप निर्वाचन पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी, गोपनीय प्रभारी, प्रशिक्षण कोषांग के नोडल पदाधिकारी, संबंधित प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं संबंधित विभाग के अधिकारी आदि उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें : देवघर : जिले में वृहद स्तर पर रैपिड एंटीजन टेस्ट ड्राइव का आयोजन

Related Articles

Back to top button