Bihar

भागलपुर में फिर मिले दो बम, बड़ी घटना की आशंका बढ़ी

Bhagalpur : जिले में लगातार बम ब्लास्ट हो रहे हैं. मंगलवार को भी दो बम बरामद किये गये हैं. जिले के सैदपुर गांव से सौ मीटर की दूरी पर तलाब के पास से यह बरामद हुआ है. पिछले दिनों से लगातार बम ब्लास्ट और बम मिलने से जांच एजेंसियों के कान खड़े हो गये हैं. लगातार बम मिलने से बड़ी घटना की आशंका को अब बल मिलने लगा है. हालांकि इस मामले में अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है.

इसे भी पढ़ेंः  प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष के खिलाफ दायर याचिका को हाईकोर्ट ने किया खारिज

गौरतलब है कि भागलपुर में पांच दिनों के भीतर नाथनगर थाना क्षेत्र में तीसरी बार बम विस्फोट की घटना हुई थी. बताया जा रहा है कि इस मामले के बाद से नाथनगर में दहशत का माहौल है. यहां बम विस्फोट में अब तक दो की मौत और दो बुरी तरह जख्मी हो गये हैं. इस मामले ने अब तूल पकड़ लिया है. जानकारी के अनुसार नाथनगर के बाद सैदपुर से दो कंटेनर बम की बरामदगी की गयी है.

वहीं सोमवार को नाथनगर थाना क्षेत्र के मकदूम शाह दरगाह लेन घाट पर तीन बच्चे खेल रहे थे. इसी में दो बच्चे को उसके परिवारवालों ने बुला लिया. जिस वच्चे की मौत हुई उसे भी जाने के लिए बोला गया, लेकिन वह वहां से नहीं हटा और खेलता रहा. उसे एक चमचमाती टिफिन दिखाई दी. बच्चे ने उसे जैसे ही खोलने की कोशिश की, उसमें विस्फोट हो गया था. टिफिन बम फटने से उसकी मौत हो गयी.

इसे भी पढ़ेंः बिहार में कल से सिंगल यूज प्लास्टिक पर रहेगी रोक, इस्तेमाल पर जेल और जुर्माना दोनों का है प्रावधान

Related Articles

Back to top button