
Chatra : चतरा के गिद्धौर थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव में समाज को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. छोटे भाई की पत्नी के साथ कलयुगी भैंसुर ने बलात्कार का प्रयास किया. जब महिला ने इसका विरोध किया तो उसने शरीर के प्राईवेट पार्ट पर दांत काट लिया और महिला को जख्मी कर दिया.
इसे भी पढ़ें: पति की प्रताड़ना से तंग आकर पत्नी ने खुद को आग लगाने का किया प्रयास, लोगों ने बचाया
जख्मी महिला को गंभीर अवस्था मे इलाज के लिये सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. आरोपी भैंसुर नईम अंसारी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. हालांकि, आरोपी अभी तक पुलिस से गिरफ्त से बाहर है.
इसे भी पढ़ें: सीओ पर मनमानी का लगाया आरोप, मुख्यमंत्री से लगायी न्याय की गुहार




