JharkhandLead NewsRanchi

मनरेगाकर्मियों के लिए बन रही सबसे बेहतर नयी नियुक्ति नियमावली, इस माह मानदेय बढ़ोतरी भी

मनरेगा आयुक्त ने प्रतिनिधिमंडल को दिया आश्वासन

Ranchi : झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने अपनी लंबित मांगों को लेकर मंगलवार को मनरेगा आयुक्त राजेश्वरी बी से मुलाकात की और विभिन्न समस्याओं को रखा. मनरेगा आयुक्त ने बताया कि विभाग मनरेगा कर्मियों की मांगों को पूरा करने के लिए कृति संकल्प है. हर संभव मनरेगा कर्मियों के लिए अच्छा करने का प्रयास कर रहा है. नियुक्ति नियमावली के लिए दूसरे राज्यों की नियमावली से जो सबसे अच्छा है उसे लिया जा रहा है.

विभागीय पदाधिकारी इसका अध्ययन भी कर रहे हैं. जिससे मनरेगा कर्मियों को लाभ मिलेगा. मानदेय बढ़ोतरी पर भी विभाग काम कर चुका है, माह के अंत तक पूरा हो जायेगा. अन्य मांगों पर भी विचार किया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें:पटना हाइकोर्ट ने राज्य में अमीन के 1767 पदों पर नियुक्ति की निरस्त

मनरेगा अयुक्त ने कहा कि मनरेगा कर्मी और विभाग सभी एक परिवार हैं. सरकार मनरेगा कर्मियों के प्रति सहानुभूति रखती है.

वहीं इस अवसर पर मनरेगा कर्मचारी संघ के प्रतिनिधि पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर से भी मुलाकात की और नियुक्ति नियमावली में मनरेगा कर्मियों के हित के लिए पहल करने की मांग की.

इसे भी पढ़ें:UP इलेक्शन : BJP के नारे में उर्दू शब्द होने पर जावेद अख्तर का ‘तंज’, सोशल मीडिया हुए TROLL

मंत्री जी ने कहा कि राज्य की सरकार मनरेगा कर्मियों की सभी समस्याओं से अवगत हैं. जल्द सभी मांगें पूरी करने का प्रयास किया जा रहा है.

मैं अपने स्तर से आप लोगों की बातों को मुख्यमंत्री के पास रखूंगा. प्रतिनिमंडल में प्रदेश अध्यक्ष जॉन पीटर बागे, संजय प्रमाणिक, अभिमन्यु तिवारी, मो. अकरम, जितेन्द्र झा, सत्यम उपस्थित रहे.

इसे भी पढ़ें:जेबीवीएनएल ने नियामक आयोग को दिया बिजली दर बढ़ाने का प्रस्ताव

Related Articles

Back to top button