ChaibasaJamshedpurJharkhand

रोजगार के अवसर हो रहे कम और महंगाई लगातार बढ़ रही हैः सांसद

Chaibasa : झारखंड प्रदेश कांग्रेस के तत्वधान में महंगाई मुक्त भारत अभियान के तहत विशाल धरना प्रदर्शन राजधानी रांची में आयोजित की गई जिसमें सिंहभूम संसदीय क्षेत्र के सांसद सह कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष गीता कोड़ा ने केंद्र की जनविरोधी नीतियों पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि देश आर्थिक गुलामी की ओर जा रहा है, अगर हम नहीं संभले तो देश श्रीलंका की तरह आर्थिक बदहाली में चला जाएगा.

महंगाई बढ़ने से जहां एक ओर माता-बहने घर का खर्च ठीक से नहीं चला पा रहीं हैं. वहीं दूसरी ओर छात्रों एवं बुजुर्गों को भी महंगाई के कारण असुविधा हो रही है. रोजगार के अवसर कम हो रहे हैं और महंगाई लगातार बढ़ रही है.

इसे भी पढ़ें – चाईबासा भवन प्रमंडल में इस बार नहीं चला टेंडर मैनेज करने का खेल, 14 योजनाओं के लिए कई ठेकेदारों ने खरीदा पेपर

Related Articles

Back to top button