
Dumka : श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग, झारखंड की पहल पर 22 दिसंबर को दुमका में नियुक्ति कैंप का आय़ोजन किया जायेगा. अवर प्रादेशिक नियोजनालय, दुमका में यह कैंप आयोजित होगा. कैंप में आर्कटिक इंडस्ट्रीज भगवानपुर, वाराणसी के जरिये अलग-अलग कैटेगरी के 400 से भी अधिक पदों पर नियुक्ति की जायेगी.
इंटर से लेकर एमबीए वालों के लिए मौका
भर्ती कैंप में आर्कटिक इंडस्ट्रीज भगवानपुर, वाराणसी की ओऱ से सेल्स मैनेजर के लिए 10 पदों पर नियुक्ति की जानी है. इसके लिए स्नातक और 3 सालों का एक्सपीरियंस होना चाहिए. कैंडिडेट की आयु 25-35 साल की हो. इसके लिए 15000-25000 की सैलरी तय की गयी है. सेल्स एग्जीक्यूटिव के लिए 100 पद हैं. इसमें योग्यता इंटर होनी चाहिए. उम्र-18-35 हो और सैलरी 8000-14000 होगी.
सर्वे एग्जेक्युटिव के लिए 200 पद हैं. इसके लिए इंटर पास कैंडिडेट चाहिए. उम्र-18-35 और सैलरी 7000-14000 होगी. आरओ. टेक्नीशियन के लिए 40 पद हैं. इसके लिए इंटर पास, आइटीआइ और 2 सालों का एक्सपीरियंस होना चाहिए. उम्र-20-35 होनी चाहिए. सैलरी 5000-10000 रुपये होगी.
सीनियर एचआर मैनेजर के लिए 10 पद हैं. इसके लिए एमबीए (एचआर) कंप्लीटेड और 1 वर्ष का एक्सपीरियंस होना चाहिए. आयु सीमा 22-35 होनी चाहिए. सैलरी 10000-15000 रुपये होगी. कंप्यूटर ऑपरेटर के लिए 10 पद हैं. इंटर एवं डीसीए की डिग्री जरूरी है. उम्र-18-35 होनी चाहिए और सैलरी 5000-10000 रुपये होगी. टेलीकॉलर के लिए 30 पद हैं. इसके लिए योग्यता इंटर होनी चाहिए.
उम्र-18-35 होनी चाहिए. सैलरी 5000-10000 रुपये होगी. एचआर एग्जीक्यूटिव के लिए 20 पद हैं. इसमें योग्यता स्नातक होनी चाहिए. उम्र-18-35 होनी चाहिए. सैलरी 5000-10000 रुपये होगी. अकाउंटेंट के लिए 5 पद हैं. योग्यता बीकॉम होनी चाहिए. उम्र-18-35 होनी चाहिए. सैलरी 7000-10000 रुपये होगी.
नियोजनालय से रजिस्ट्रेशन जरूरी
आवेदक को झारखंड के किसी भी नियोजनालय में निबंधित होना जरूरी होगा. दुमका के नियोजनालय में आवेदक नियोजनालय के वेब पोर्टल-jharkhandrojgar.nic.in के होम पेज के New job seekar में जाकर स्वयं निबंधन करा सकते हैं. आवेदक को अपने सभी शैक्षणिक, प्रशैक्षणिक, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, नियोजनालय का निबंधन कार्ड और अपना बायोडाटा लाना होगा. अधिक जानकारी के लिए नियोजनालय, दुमका से संपर्क किया जा सकता है.




