Ranchi

कोल इंडिया मेडिकल कॉन्फ्रेंस 2024 का समापन, शोध पत्र प्रस्तुति के लिए चिकित्सकों को किया गया पुरस्कृत

Ranchi: सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड की ओर से 24 से 27 अक्टूबर  2024 को कन्वेंशन सेंटर, सीसीएल मुख्यालय में कोल मेडिकल कॉन्फ्रेंस का आयोजन गया था. इसका रविवार को समापन हो गया.कॉन्फ्रेंस में कोल इंडिया की विभिन्न सहायक कंपनियों के 300 से अधिक डॉक्टर शामिल हुए.  इस वर्ष के सम्मेलन का विषय “स्वास्थ्य प्राथमिकताएँ – वर्तमान और भविष्य”था. ये सम्मेलन राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय ख्याति के कई प्रतिष्ठित वक्ताओं की उपस्थिति से सुशोभित था.  सम्मेलन के मुख्य आकर्षणों में कोलकाता, दिल्ली,  गुरुग्राम ,  हैदराबाद, फ़रीदाबाद आदि के प्रतिष्ठित विशेषज्ञ चिकित्सकों  के व्याख्यान शामिल थे .

डॉ अंकित श्रीवास्तव , राँची के प्रसिद्ध एंडोक्राइनॉलॉजिस्ट ने 16 अक्टूबर को मधुमेह संबंधी कार्यशाला का संचालन किया.

पद्मश्री डॉ रणदीप गुलेरिया , मेदांता  अस्पताल गुड़गाँव से “ सारकोयडॉयसिस चैलेंजेस  इन डायग्नोसिस इन इंडिया” पर इसी दिन वर्चुअल रूप से विस्तार से व्याख्यान दिया. डॉक्टर गुलेरिया ने प्रतिभागियों को क्षेत्र में हो रहे नई तकनीकी नवाचारों से भी अवगत कराया.

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, नई दिल्ली के पद्मश्री डॉ जे एस तीतीयाल जो एक प्रसिद्ध नेत्र विशेषज्ञ हैं, उन्होंने “करेंट प्राइयोरीटी ऑफ आई हेल्थकेयर एण्ड फ़्यूचर चैलेंजेज़ “पर ऑन लाइन रूप से जुड़कर विषय विशेष के महत्व को रेखांकित किया .

डॉ हृषिकेश कुमार – वाइस प्रेसीडेंट,इंस्टिचयूट  ऑफ न्यूरोसाइंसेज, कोलकाता ने 26 अक्टूबर को ही “अप्रोच टू गेट डिसॉर्डर” पर  अपने विचार प्रकट किए. डॉ प्रवीण कुमार बंसल, मेट्रो अस्पताल, फरीदाबाद,  नई दिल्ली जो एक जाने माने मेडिकल ऑन्कोलॉजिस्ट हैं, उन्होंने  “ऑन्कोलॉजिकल ईमरजेनसीज”  पर अपने विचार प्रकट किए. अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, नई दिल्ली के डॉ सिद्धार्थ सत्पथी ने “लॉ अप्पलीकेबल फॉर हॉस्पिटल्स” पर विस्तृत जानकारी ऑनलाइन  विडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा साझा की. नारायणा हृदयालय , कोलकाता के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ हृदिश नारायण चक्रवर्ती ने “इंसुलिन थेरापी – पर्लस एण्ड पिटफाल्स” पर व्याख्यान दिया.

प्रोफेसर (डॉ.) दिलीप कुमार  पहाड़ी – मेडिका सुपर स्पेशलिटी अस्पताल, कोलकाता में नेफ्रोलॉजी विभाग में निदेशक ने  “डायलीसिस सेंटर इन टर्शीयरी केयर हॉस्पिटल” पर व्याख्यान दिया.

डॉ. सौरव दत्ता, कोलकाता, डॉ संजीब कुमार बेहरा- क्लिनिकल निदेशक एवं विभागाध्यक्ष अस्थि रोग, केयर हॉस्पिटल, हैदराबाद,

डॉ (ब्रिगेडियर) अरविन्द कुमार त्यागी, निदेशक सर्जिकल ऑन्कोलॉजी और रोबोटिक सर्जरी, यशोदा हॉस्पिटल गाज़ियाबाद, डॉ आर के राय ,सी ई ओ एण्ड फाउंडर ट्रस्टी,  बिरसा इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस एण्ड रिसर्च, खूंटी, झारखंड सहित अन्य ने अपने अपने विचार साझा किये.

26 और 27 अक्तूबर को कोल इंडिया की विभिन्न सहायक कंपनियों के डॉक्टरों द्वारा प्रस्तुत विभिन्न श्रेणियों में कुल 49 रिसर्च पेपर प्रस्तुत किए गए. इसमें फ्री पेपर– 06 प्रविष्टि, केस प्रेज़न्टैशन –25 प्रविष्टि, चेयरमैन अवॉर्ड – 06 प्रविष्टि, डीएनबी  सेशन–12 प्रविष्टि चयनित हुए थे.

डीएनबी श्रेणी में पहला पुरस्कार डॉ सिखा भारद्वाज, दूसरा डॉ विकसित जयपुरियार, तीसरा डॉ महेश धनगर को दिया गया.

फ्री पेपर में प्रथम पुरस्कार डॉ गौरव कुमार,और दूसरा पुरस्कार डॉ पायल वैद्य को दिया गया.

चेयरमैन्स अवॉर्ड में प्रथम पुरस्कार डॉ नीता प्रकाश और कंसोलेशन प्राइज डॉ रितेश काले को दिया गया.

केस रिपोर्ट की श्रेणी में प्रथम पुरस्कार डॉ श्री देवी दास, द्वितीय पुरस्कार डॉ नेहा रानी और डॉ खुशबू शरण को मिला जबकि तीसरे स्थान पर डॉ मोहना मंडल और कंसोलेशन प्राइज डॉ मोहम्मद शाहिद कादरी को दिया गया.

डॉ भरत सिंह ने समारोह के अंत में सभी प्रतिभागियों एवं विषय विशेषज्ञों को धन्यवाद ज्ञापित किया.

Related Articles

Back to top button