National

#Delhi_Violence : कोर्ट में सरेंडर करने पहुंचे ताहिर हुसैन को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया

NewDelhi : आम आदमी पार्टी से निलंबित पार्षद और दिल्ली हिंसा के दौरान आईबी कांस्टेबल की हत्या और दंगा भड़काने के आरोपी ताहिर हुसैन को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया है. वह दिल्ली हिंसा के दौरान मारे गये आईबी अफसर की हत्या का आरोपी है.  खबरों के अनुसार ताहिर हुसैन कोर्ट में जमानत याचिका डालने के लिए पहुंचा था जहां  उसे गिरफ्तार कर लिया गया.

ताहिर के वकील मुकेश कालिया ने बताया कि उसने अतिरिक्त चीफ मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट विशाल पाहूजा की अदालत में पार्षद की आत्मसमर्पण की याचिका डाली थी,  इस पर जज ने कहा कि इस अर्जी पर सुनवाई का जुरीडिक्शन नहीं बनता है और अर्जी खारिज कर दी गयी.

इसे भी पढ़ें : #Nirbhaya_Case :  दिल्ली पटियाला कोर्ट ने नया डेथ वारंट जारी किया, दरिंदों को 20 मार्च को फांसी, निर्भया की मां ने खुशी जताई

जज ने कहा कि यह हमारे जुरीडिक्शन में नहीं आता है

इससे पहले सरेंडर अर्जी पर सुनवाई के दौरान ताहिर हुसैन के वकील ने कहा कि कोर्ट या तो कोई ऑर्डर कर दे या फिर किसी दूसरी कोर्ट में अर्जी को ट्रांसफर कर दे. जज ने कहा कि यह हमारे जुरीडिक्शन में नहीं आता है. इसके बाद ताहिर जैसे ही कोर्ट की पार्किंग में गया, उसे क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया. आरोपी पार्षद ताहिर हुसैन को राउज एवेन्यू कोर्ट की पार्किंग से कार में बैठाकर क्राइम ब्रांच की टीम रवाना हो गयी .

उसे क्राइम ब्रांच के ऑफिस में ले जाया गया,  जहां उससे पूछताछ की जायेगी. सरेंडर अर्जी दाखिल करने के बाद ताहिर हुसैन ने आज तक से खास बातचीत की थी. ताहिर हुसैन को आजतक पर देखकर दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम हरकत में आ गयी थी. इसके बाद आनन-फानन में टीम के सदस्य राउज एवेन्यू कोर्ट पहुंचे. इस बीच ताहिर हुसैन कोर्ट में पहुंच गया, जहां उसकी अर्जी पर सुनवाई होनी थी.

इसे भी पढ़ें : #PF पर ब्याज दर घटा कर की गयी 8.5 फीसदी, पहले थी 8.65 प्रतिशत, छह करोड़ कर्मचारियों पर असर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button