
Ranchi : राज्य के पांच आईएएस अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. कार्मिक विभाग की ओर से जारी आदेश के तहत सचिव उत्पाद एवं मध्य निषेद विभाग के पद पर पदस्थापित राहुल शर्मा अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ वाणिज्यकर आयुक्त के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे.
वहीं अमिताभ कौशल सचिव, खाद्ध, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग के साथ अतिरिक्त प्रभार प्रबंध निदेशक राज्य खाद्य निगम रांची, अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ सचिव महिला, बाल विकास एवं समाजिक सुरक्षा विभाग के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे.
से भी पढ़ें- भाकपा माओवादी ने मुखिया से मांगे 20 लाख, चिपकाया पोस्टर, दी जान से मारने की धमकी
पदस्थापन हेतू प्रतीक्षारत प्रवीण टोप्पो को अलगे आदेश तक अपने ही वेतनमान में सचिव, परिवहन विभाग के पद पर नियुक्ति एवं पदस्थापित किया जाता है. टोप्पो अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ सचिव, ग्रामीण विकास विभाग (पंचायती राज एवं एनआरइपी विशेष प्रमंडल, रांची) के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे.
अपर सचिव सह निदेशक सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के पद पर पदास्थापित राम लखन गुप्ता को स्थानान्तरित करते हुए अगले आदेश तक निदेशक सूचना एवं जनसंपर्क विभाग रांची के पद पर नियुक्त एवं पदास्थापित किया जाता है.
से भी पढ़ें- सूखे की नहीं करें चिंता, फसल बीमा के प्रीमियम का भुगतान सरकार करेगी : रघुवर दास
अपर सचिव, मुख्यमंत्री सचिवालय झारखंड के पद पर पदास्थापित रामाकांत सिंह अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ अपर सचिव, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे.
इसे भी पढ़ें- जस्टिस अनिरुद्ध बोस को झारखंड हाई कोर्ट का चीफ जस्टिस बनाने की सिफारिश
इसे भी पढ़ें- मैं खड़ा भी हूं और चार साल जो काम किये हैं, उस पर अड़ा भी हूं: मोदी
इसे भी पढ़ें- घोषणा कर भूल गयी सरकार : 20 जुलाई- सीएम साहब ! न ठीक से क्लीन हुई रांची, ना ही ग्रीन हुई
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




