
Ranchi : राज्य में स्वास्थ्य सुविधाएं बाधित न हो इसके लिए झारखंड बिजली वितरण निगम मुख्यालय में कंट्रोल रूम बनाया गया है. कंट्रोल रूम निगम अधिकारियों की ओर से संचालित होगा.
जिसका मुख्य कार्य राज्य भर के मेडिकल कॉलेज, स्वास्थ्य केंद्रों और कोविड केयर सेंटरों में बिजली आपूर्ति की मॉनिटरिंग करना है. इस संबध में जीएम एचआर समीर मुंडू की ओर से मंगलवार को आदेश निर्गत किया गया है.
इसमें बताया गया है कि स्वास्थ्य केंद्रों में हर दिन नयी चुनौतियों का समाना करना पड़ रहा है. कोरोना संक्रमण को देखते हुए जरूरी है कि महत्वपूर्ण जगहों में निर्बाध बिजली आपूर्ति की जायें. इसके लिए निगम मुख्यालय में कंट्रोल रूम बनाया जा रहा है. जहां 24 घंटे सातों दिन काम होगा.
इस कंट्रोल रूम की जिम्मेदारी शहरी विद्युतिकरण के जीएम श्रवण कुमार को दी गयी है. बता दें इसके पहले भी निगम की ओर से सब स्टेशनों में इंजीनियरों को विशेष ड्यूटी पर लगाया गया है.
इसे भी पढ़ें :कोरोना इफेक्ट : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने स्थगित की JEE Main की परीक्षा
किन किन जगहों की होगी मॉनिटरिंग
इस कंट्रोल रूम में मुख्य रूप से मेडिकल कॉलेज, जिलों के सदर अस्पताल, कोविड ट्रीटमेंट सेंटर, निजी अस्पतालों के आइसीयू केंद्र और नर्सिंग होम, ऑक्सीजन जेनरेटर प्लांट्स, समेत अन्य कोविड मेडिकल और ट्रिमेंट सेंटर शामिल है.
इस कंट्रोल रूम की शुरूआत आज से की गयी. जहां सुबह छह बजे से अधिकारियों और कर्मचरियों को हर दिन आठ आठ घंटे की ड्यूटी दी गयी है. हर शिफ्ट में तीन लोगों को ड्यूटी मिली है.
जीएम एचआर ने लिखा है कि कंट्रोल रूम सर्कल एरिया से संपर्कं साधते हुए कार्य करेंगे. साथ ही जिम्मेदारी सुनिश्चित करेंगे. हर दो मिनट इसकी रिपोर्ट अपडेट की जायेगी.
इसे भी पढ़ें :बड़ी खबर : पूर्वी रेलवे जोन ने धनबाद से चलने वाली 16 ट्रेनें की रद्द, सात में नहीं चलेंगी ये ट्रेनें




