
Ranchi : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने देश की एनआईटी सहित अन्य तकनीकी संस्थानों में नामांकन के लिए ली जाने वाली जेईई मेन (JEE Main) की परीक्षा को रद्द कर दी है. इस बाबत नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने मंगलवार नोटिस भी जारी किया है.

बताते चलें कि कोरोना संकट की मौजूदा स्थिति को देखते हुए इस बात का निर्णय लिया गया है. जेईई मेन परीक्षा की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स से कहा गया है कि वह नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की वेबसाइट नियमित रूप से देखते रहें इससे उन्हें आगे की सूचना मिलेगी.
इसे भी पढ़ें :बड़ी खबर : पूर्वी रेलवे जोन ने धनबाद से चलने वाली 16 ट्रेनें की रद्द, सात में नहीं चलेंगी ये ट्रेनें
मई में होने वाली चौथे सत्र की परीक्षा भी रद्द की
बताते चलें कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से अप्रैल महीने में होने वाली परीक्षा को स्थगित किया गया है. यह परीक्षा 27, 28 और 30 अप्रैल को होनी थी.
इसके साथ ही नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने मई में होने वाली चौथे सत्र की परीक्षा भी रद्द की है. यह परीक्षा 24, 25, 26 और 28 मई को होनी थी.
इसे भी पढ़ें :जानिए जड़ी-बूटियों से बनी दवा आयुष– 64 के बारे में, जिसे कोरोना के हल्के लक्षणों में सरकार ने बताया कारगर




