JamshedpurJharkhand

स्ट्रीट लाइट से होकर गुजरे केबल को टाटा स्टील यूआईएसएल ने काटा, ऑपरेटरों में आक्रोश

Jamshedpur : जमशेदपुर के बिष्टुपुर इलाके में स्ट्रीट लाइट से होकर गुजरे केबल को टाटा स्टील यूआईएसएल के द्वारा काट दिया गया है. इससे शहर भर के केबल ऑपरेटरों में आक्रोश का माहौल बन गया है. केबल ऑपरेटरों का कहना है कि वे लोग कई सालों से इसी तरह शहर में केबल चला रहे है. अब टाटा स्टील यूआईएसएल की ओर से बिना नोटिस दिये ही केबल को काट दिया गया है. इससे शहर के कई इलाकों में केबल टीवी और इंटरनेट की सुविधा बाधित हो गयी है. इसे लेकर सोमवार को शहर के गरमनाला के पास सभी केबल ऑपेरटर एकजुट हुए और इसका विरोध किया.

केबल कट जाने से ऑपरेटरों को हो रहा नुकसान

इस संबंध में भुईयांडीह के ऑपरेटर चलाने वाले संकू ने बताया कि उनका केबल का बिजनेस है. केबल कट जाने से इलाके में केबल टीवी बंद पड़ गया है. वहीं कई ऐसे भी लोग है, जो शहर में प्राइवेट हाई स्पीड इंटरनेट सेवा देते है. उनका भी केबल काट दिया गया है. वे लोग काफी सालों से इसी तरह काम कर रहे है. अब अचानक से तार काट देने से उनपर भी समस्या आ गयी है. संकू का कहना है कि अब सभी केबल ऑपरेटर टाटा स्टील यूआईएसएल से मिलकर इसका समाधान निकालने का प्रयास करेंगे और इसके लिए कुछ दिन का समय लेंगे.

कंपनी प्रबंधन ने बतायी अपनी मजबूरी

टाटा स्टील यूआईएसएल प्रबंधन ने बताया कि बीते कई दिनों से कई दिनों से क्षेत्र में आंधी तूफान की वजह से कई पेड़ गिरे हैं. ये पेड़ केबल तारों में गिरने के कारण स्ट्रीट लाइट को भी क्षति पहुंची है. खंभे गिर न जाये इसलिए लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है.

ये भी पढ़ें- Jamshedpur Crime : ब्राउन शुगर बेचते हुए पकड़ाया, तो शुरू कर दी चोरी, महिलाएं चोरी का सामान टपाने में करती थी मदद, दो बाइक चोर भी गिरफ्तार

Related Articles

Back to top button