
Ranchi: झारखंड स्मॉल स्केल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (जेसिया) ने हजारीबाग में बिजली की विकट स्थिति पर चिंता जताई है. जेसिया ने इस बिजली संकट पर ट्रवीट करते हुए लिखा है कि बिजली के इस विकट समस्या की वजह से इंड्रस्ट्री बंद करने को बाध्य होने को मजबूर हैं.
इसे भी पढ़ें- धनबाद डीसी का काम नहीं, चीख रहा है हूटर
जेसिया ने मोमेंटम झारखंड हैसटैग के साथ लिखा है ‘हाथी उड़ने से पहले हमारे उद्योग पर जा गिरा है.’ जेसिया रांची ने तीन दिन 21, 22 और 23 अगस्त 2018 की बिजली की स्थिति समय के विवरणी के साथा ट्वीट किया है. ट्वीट में बताया है कि बिजली कितने बजे आयी कितने बजे गयी.
Detoriating Power condition in Hazaribagh are forcing industries to shut down.
The situation is alarming and we hope it awakens @md_jbvnl and @dasraghubar before the flying elephant falls on them.
Power log for 21, 22 & 23 August 2018. #MomentumJharkhand pic.twitter.com/lKjCE2x6AY
— JSIA Ranchi (@JsiaRanchi) August 28, 2018
डॉ विष्णु राजगढ़िया ने जेसिया के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए याद दिलाया कि केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा भी भरी सभा में बोल चुके हैं कि उद्योग लगाने की गलती ही क्यों.
अयोग्य लोग कभी भी अक्षमता दूर नहीं कर सकते: आरपी शाही
आर्थिक मामलों के जानकार आरपी शाही ने भी इस मामले में अपनी आपत्ति दर्ज कराते हुए रीट्वीट कर अंग्रजी में लिखा है incompetency can’t be set right by incompetent fellows (अयोग्य लोग कभी भी अक्षमता को दूर नहीं कर सकते). शाही इससे पहले भी बिजली की व्यवस्था को लेकर आपत्ति दर्ज कराते रहे हैं.
इसे भी पढ़ें- भाजपा के पूर्व सांसद अजय मारू ने फर्जी तरीके से खरीदी जमीन : विधानसभा उपसमिति
हजारीबाग में बिजली की स्थिति
पावर ऑन पावर ऑफ
09:12 09:32
11:12 12:30
02:27 05:02
08:08 08:20
09:02 09:21
03:00 04:28
05:25 05:45
06:14 06:44
06:50 07:01
08:31 08:37
08:42 09:28




