DhanbadJharkhand

आठवीं बोर्ड की परीक्षा देने वाले 30 स्कूलों के स्टूडेंट्स को नहीं मिला रिजल्ट

Dhanbad : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) की कक्षा आठवीं के परिणाम घोषित हुए ढाई महीने हो  चुके हैं, लेकिन अभी तक धनबाद जिले के लगभग 30 विद्यालयों के बच्चों का रिजल्ट नहीं मिला है.

जैक की आधिकारिक वेबसाइट (jac.nic.in) न खुलने के कारण बच्चे अपना रिजल्ट ऑनलाइन भी नहीं देख पार रहे हैं.

इधर, परीक्षा में उपस्थित हुए धनबाद जिले के 42 विद्यालयों के छात्रों ने शिकायत की है कि वे अपना परिणाम देखने में असमर्थ हैं. लेकिन छात्रों की व्यथा को सुनने और समझने वाला कोई नहीं है.

इसे भी पढ़ें : सरायकेला मॉब लिंचिंग की सामाजिक कार्यकर्ताओं ने की जांच, रिश्तेदारों ने कहा- धतकीडीह गांव का पप्पू मंडल तबरेज को पीटनेवालों में शामिल

ढाई महीने से परेशान हैं बच्चे

आठवीं बोर्ड के नतीजे घोषित होने के ढाई महीने बाद धनबाद जिले के 12 विद्यालयों के बच्चों को रिजल्ट मिल गया वहीं तीस विद्यालयों के बच्चे रिजल्ट के लिए विद्यालय से लेकर जिला शिक्षा कार्यालय तक मैराथन दौड़ लगा रहे हैं.

हद तो यह है कि जिन विद्यालयों के छात्रों का आठवीं का रिजल्ट नहीं मिला है उन्हें पुनः आठवीं की परीक्षा देने को कहा गया है. फॉर्म भी भरवाया गया है. लेकिन विडंबना यह है कि 2 जुलाई से परीक्षा होनी है और अबतक एडमिट कार्ड बच्चों को नहीं मिला है.

इसे भी पढ़ें : WB : स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर हाइकोर्ट सख्त, सरकार से मांगा जवाब

डीएसई कार्यालय में दस्तक

गुरुवार को गोबिंदपुर प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय पलैयडीह के आठवीं बोर्ड के 26 छात्राओं ने जिला अधीक्षक कार्यालय में दस्तक दी और अपनी समस्याओं से जिला शिक्षा अधीक्षक अल्का जयसवाल को अबगत कराया.

स्कूल के छात्राओं ने जिला शिक्षा अधीक्षक से कहा- मैडम, आप बतायें कि हम क्या करें? पहले परीक्षा दी तो रिजल्ट नहीं मिला है और पुनः परीक्षा देने की फॉर्म भरा है तो एडमिट कार्ड नहीं मिला है.

इसे भी पढ़ें : सरायकेला मॉब लिंचिंग की सामाजिक कार्यकर्ताओं ने की जांच, रिश्तेदारों ने कहा- धतकीडीह गांव का पप्पू मंडल तबरेज को पीटनेवालों में शामिल

‘साथी नवीं में पढ़ रहे, हम आठवीं में फंसे’

छात्राओं ने कहा कि उनके साथ के बच्चे नवीं की पढ़ाई कर रहे हैं और वे लोग आठवीं बोर्ड में फंसी हुई हैं.

बता दें कि कक्षा आठवीं के परिणाम 16 अप्रैल  जारी किये गये थे.

न्यूज़ विंग से बातचीत में जिला शिक्षा अधीक्षक अल्का जयसवाल ने कहा है कि 2 जुलाई यानी आठवीं बोर्ड परीक्षा से पहले सभी तीस विद्यालयों के छात्रों को एडमिट कार्ड मुहैया करा दिया जायेगा. बोर्ड से सादा एडमिट कार्ड जारी किया गया है जिसके आधार पर छात्र परीक्षा दे सकेंगे.

इसे भी पढ़ें : भाजपा सांसद अर्जुन सिंह ने कसा तंज, ‘गठबंधन से नहीं होगी ममता बनर्जी की रक्षा’

Related Articles

Back to top button