JharkhandLatehar

लातेहारः आदिम जनजाति की आठ वर्षीया बच्ची की हत्या, एक आरोपी महिला गिरफ्तार

Latehar:  लातेहार के महुआडांड थाना क्षेत्र स्थित ग्राम चैनपूर में गरुवार को आदिम जनजाति की एक आठ वर्षीया मासूम बच्ची का हत्या कर दी गयी. लाश को पास की बेरा नदी किनारे से बरामद किया गया. मृतिका बच्ची अंजिता हेम्ब्रोम, पिता लेदेन कोरवा स्थित ग्राम ग्वालखांड़ की रहने वाली थी.

वह चैनपूर ग्राम के रहने वाले माइकेल तिर्की के यहां घर का काम और पढ़ाई भी करती थी. घटना के संबंध में महुआडांड थाना प्रभारी महेन्द्र करमाली ने कहा कि घटना बुधवार की है. बुधवार को दिन के लगभग दस अंजिता हेम्ब्रोम चैनपूर ग्राम की ही रहने वाली इस्तेला तिर्की के साथ पास की बेरा नदी स्नान करने गई हुई थी.

नहाने के क्रम में इस्तेला तिर्की ने कथित तौर पर अंजिता का गला दबा दिया.

इसे भी पढ़ेंः बोकारो : बाइक चोर गिरोह का खुलासा, चार गिरफ्तार, सात मोटरसाइकिलें बरामद

नदी किनारे मिली बच्ची की लाश

जब काफी देर तक बच्ची घर नही लौटी तो माइकेल तिर्की व गांव वाले बच्ची को खोजने लगे. देर रात बेरा नदी के किनारे बच्ची की लाश पर नजर पड़ी. इसकी सूचना लोगों ने मृतिका के पिता व थाना में दी. घटना की जानकारी मिलते ही महुआडांड थाना प्रभारी महेन्द्र करमाली सदल-बल घटना स्थल पर पहुंचे.

लाश को कब्जे में कर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल लातेहार भेज दिया. छानबीन के दौरान हत्यारे का पता चलने पर महुआडांड थाना प्रभारी महेन्द्र करमाली ने इस्तेला तिर्की को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

Related Articles

Back to top button