
Ranchi: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि ये राज्य है कोई जंग का मैदान नहीं है. हमसबों को संयम के साथ कोई भी कदम उठाने होंगे. मुख्यमंत्री श्री सोरेन मीडिया से बातचीत के दौरान कही. उन्होंने कहा कि कई जगहों से विचलित करने वाली खबरें सुनने और देखने को मिलेंगी. सारी चीजों को देखते हुए कदम उठाने की आवश्यकता है. मुख्यमंत्री ने कहा कि आज कहीं न कहीं हर खबरों के पीछे हिडेन एजेंडा काम कर रहा है.जिसे हमें पूरी सजगता के साथ देखना है. राज्य को इस विकट परिस्थिति से बचाने की जरूरत है.
इसे भी पढ़ें:रांची हिंसा : राज्यपाल रमेश बैस ने DGP, DC और SSP को किया तलब, पूछा हिंसा के आरोपियों पर अब तक क्या हुई कार्रवाई ?




