JharkhandRanchi

माटी कला बोर्ड के जरिए शिल्पकारों के उत्थान का हो रहा प्रयास: सत्यानंद भोगता

Ranchi: मंत्री सत्यानन्द भोगता ने मंगलवार को रांची स्थित मुख्यमंत्री लघु एवं कुटीर उद्यम विकास बोर्ड सभागार उद्योग भवन में झारखंड माटीकला बोर्ड के द्वारा आयोजित एकदिवसीय कार्यशाला सह 30 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर विधिवत शुभारंभ किया. इसके उपरांत उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त लाभुकों के बीच कई आधुनिक संयंत्र का वितरण किया.

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि माटीकला बोर्ड के द्वारा शिल्पकारों को आधुनिक प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए कई प्रशिक्षण केंद्र खोले गये हैं. माटीकला बोर्ड के माध्यम से शिल्पकारों के उत्थान के लिए कई योजनाएं चलायी जा रही हैं. शिल्पकारों को प्रोत्साहित किया जा रहा है. इससे जुड़कर शिल्पकार अपने आय के स्रोत में वृद्धि कर रहे हैं. कार्यक्रम के दौरान निदेशक आकांक्षा रंजन के अलावा हिमांशु मोहन, कृतिश्री समेत कई अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे.

Related Articles

Back to top button