
Ranchi: रक्षाबंधन के पावन अवसर पर आज मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की बड़ी बहन अंजनी सोरेन ने कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर पूरे विधि विधान के साथ मुख्यमंत्री की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनके दीर्घायु होने की कामना की. मौके पर उपस्थित मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की चचेरी बहन रुनु सोरेन ने भी मुख्यमंत्री को राखी बांधी. इस अवसर पर वर्तमान राज्यसभा सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन सहित अन्य परिजन उपस्थित थे.
इस अवसर पर मुख्यमंत्री मन्त सोरेन ने राज्य वासियों को श्रावण पूर्णिमा और रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं तथा बधाई दीं. मुख्यमंत्री ने कहा कि रक्षाबंधन पर्व सामाजिक समरसता, प्रेम और सौहार्द का बंधन है. मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पर्व हमें सभी माताओं-बहनों की सुरक्षा, सम्मान, अस्मिता और महिला सशक्तीकरण के लिए प्रतिबद्ध करता है. मुख्यमंत्री ने कामना की है कि यह पर्व राज्यवासियों के जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली लेकर आए.
इसे भी पढ़ें – आखिर कौन हैं ये शराब कारोबारी, जिनके आगे सरकार, उत्पाद विभाग और प्रशासन भी हैं नतमस्तक




