
Ranchi : कोरोना की चपेट में आने के बाद एमजीएम अस्पताल, चेन्नई में इलाज करा रहे राज्य के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो की हालत में तेजी से सुधार हो रही है. वहां उनका लंग्स ट्रांसप्लांट हुआ है. गुरुवार से उन्होंने अपने हाथों से खाना खाना शुरू कर दिया है. एमजीएम के डॉक्टरों ने कहा था दिसंबर के अंतिम सप्ताह या जनवरी के पहले सप्ताह उन्हें उस्पताल से छुट्टी मिल सकती है. जनवरी के पहले सप्ताह में उनके झारखंड लौटने की संभावना है.
इसे भी पढ़ेःजयंती विशेषः अटल बिहारी वाजपेयी एक ऐसा व्यक्तित्व जिनकी बात विरोधी भी सुनते थे….
हालांकि, शिक्षा मंत्री चाहते हैं कि नया साल वह अपने परिजनों के साथ मनाएं. उनके बेटे ने बताया कि गुरुवार को उन्होंने अपने हाथों से खाना खाया. चावल, दाल व सब्जी खाने में दी गई थी. एमजीएम, चेन्नई के क्लिनिकल डायरेक्टर एंड कंसल्टेंट डॉ. अपार जिंदल ने बताया कि मंत्री जगरनाथ महतो शारीरिक रूप से काफी कमजोर हो चुके हैं. अब हालत सामान्य हो रहै है. सांस लेने में भी किसी तरह की परेशानी नहीं हो रही है. मांसपेशियों को मजबूत करने के लिए फिलहाल उन्हें रोजाना व्यायाम कराया जा रहा है. जल्द ही वह स्वस्थ होकर घर लौटेंगे.
इसे भी पढ़ेःसोन चिरैया को बचाने के लिए एनजीटी का सख्त कदम, बिजली के तारों पर पक्षी भगाने वाले यंत्र लगाने का निर्देश




