JharkhandLead NewsRanchi

सीएम हेमंत सोरेन के पास रहेगा शिक्षा विभाग,  बेबी देवी को मिला उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग

Ranchi : राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पास अब पूर्व में आवंटित विभागों के अतिरिक्त स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग भी रहेगा. वहीं नवनियुक्त कैबिनेट मंत्री बेबी देवी को उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग दिया गया है. इस संबंध में मंत्रिमंडल सचिवालय एवं समन्वय विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है. मंत्रिमंडल विभाग ने बेबी देवी को राज्य की मंत्री और मंत्रिपरिषद के रूप में नियुक्ति की मंजूरी दी है. बता दें कि आज बेबी देवी ने राजभवन में दिन के 12:00 बजे मंत्री पद की शपथ ली थी. पूर्व में यह दोनों विभाग दिवंगत मंत्री जगन्नाथ महतो के पास थे. उनके निधन के बाद से दोनों विभाग मुख्यमंत्री संभाल रहे थे.

इसे भी पढ़ें – मुख्यमंत्री हेमंत ने 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन जरमुंडी एवं 132 केवी द्विपथ लिलो संचरण लाइन का किया उद्घाटन, कहा – बिना बिजली विकास की कल्पना बेमानी

Related Articles

Back to top button