BiharLead News

बिहार विधानसभा में माले विधायकों को मार्शल ने दिखाया बाहर का रास्ता

Patna: विधानसभा के बजट सत्र का गुरुवार को अंतिम दिन है और सदन की कार्यवाही शुरू होते ही भाकपा माले के विधायकों ने बिहार में बेलगाम अपराध के मसले पर हंगामा शुरू कर दिया. सदन में हंगामा कर रहे विधायकों को विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने शांत होने के लिए कहा लेकिन जब उन्होंने स्पीकर की बात नहीं मानी तो माले विधायकों को मार्शल बाहर करवा दिया गया. विधानसभा अध्यक्ष से निर्देश मिलने के बाद सदन में मौजूद मार्शल तुरंत सक्रिय हुए और भाकपा माले विधायकों को टांग कर सदन से बाहर निकाल दिया.

सदन में लगातार दूसरे दिन ऐसा नजारा देखने को मिला. इसके पहले बुधवार को एआईएमआईएम के विधायकों को मार्शल आउट किया गया था. सदन में हंगामे को लेकर स्पीकर विजय कुमार सिन्हा काफी सख्त दिख रहे हैं. प्रश्नोत्तरकाल बाधित करने वाले विधायकों के ऊपर लगातार उनकी तरफ से कार्रवाई देखने को मिली है.

Related Articles

Back to top button