National

राहुल गांधी राजनीतिक लाभ के लिए वीर सावरकर का अपमान कर रहे है: रंजीत सावरकर

New Delhi: स्वतंत्रता संग्राम सेनानी विनायक दामोदर सावरकर के पोते रंजीत सावरकर ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपने ‘राजनीतिक लाभ’ के लिए दिवंगत विनायक दामोदर सावरकर का बार-बार अपमान कर रहे हैं. वीर सावरकर के पोते ने कहा, “यह कांग्रेस की पुरानी आदत रही है (राष्ट्रवादी कवि को अपमानित करना). मुझे याद है कि 2019 में उद्धव ठाकरे ने कहा था कि सावरकर का अपमान करने के लिए राहुल गांधी को जूतों से पीटा जाना चाहिए.

लेकिन अब उन्होंने और साथ ही इंडिया ब्लॉक के अन्य नेताओं ने मेरे दादाजी के बारे में अशोभनीय और अपमानजनक टिप्पणियां करना जारी रखा है. सावरकर जी के बारे में राहुल की मानसिकता अभी तक नहीं बदली है. आज भी वह उन्हें नकारात्मक दृष्टि से देखते हैं. सावरकर के खिलाफ ऐसी टिप्पणियां आगामी लोकसभा चुनावों को ध्यान में रखकर की जा रही हैं, सावरकर के पोते ने कहा, “राजनीति के लिए सावरकर जी का अपमान करना गलत है और लोग करारा जवाब देंगे.”

पिछले साल राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ जब महाराष्ट्र पहुंची थी. उस दौरान राहुल ने वीर सावरकर को लेकर टिप्पणी की थी. वीर सावरकर को लेकर राहुल गांधी की टिप्पणी पर उद्धव ठाकरे ने आपत्ति जताई थी. बयान पर नाराजगी जताते हुए उद्धव ने कांग्रेस नेता को भगवा विचारक को अपमानित न करने का आगाह किया था और कहा था कि सावरकर, जिन्हें उनकी पार्टी अपना आदर्श मानती है उन्हें अपमानित करने से विपक्षी गठबंधन टूट सकता है.

 

 

Related Articles

Back to top button