Dhanbad

धनबाद के डॉक्टर 30 दिसम्बर से 3 दिनों के लिए हड़ताल पर जाएंगे

Dhanbad: धनबाद आईएमए ने आगामी 30 दिसम्बर से प्रस्तावित अनिश्चितकालीन हड़ताल को वापस लेने के साथ इसे अगले तीन दिनों के लिए हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है. आईएमए ने गैंगेस्टर प्रिंस खान के गुर्गों के द्वारा सर्वमंगला नर्सिंग होम संचालक से एक करोड़ की रंगदारी मांगने के मामले में अनिश्चित कालीन हड़ताल पर जाने की अल्टीमेटम दिया था. लेकिन अब तीन दिन के लिए हड़ताल पर रहेंगे. इस हड़ताल के दौरान OPD और इमरजेंसी दोनो सुविधाएं बन्द रहेगी. हालांकि इस दौरान भर्ती हुए मरीजों का इलाज निरंतर जारी रहेगा. धनबाद के एसएसपी संजीव कुमार के तबादले के बाद महज 3 दिनों के लिए हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है. वही मीडिया से बात करते हुए डॉक्टर आईएमए झारखंड के अध्यक्ष डॉ. ए के सिंह एवं धनबाद आईएमए अध्यक्ष डॉ. मेजर चंदन ने बताया कि पूरे राज्य में कहीं भी चिकित्सक सुरक्षित नहीं है. डॉ सर्वमंगला मामले में अबतक FIR भी दर्ज नही हुई है. ऐसे में महज तीन दिनों का फिलहाल हड़ताल किया जाएगा. हड़ताल के दौरान आपातकालीन एवं ओपीडी दोनों ही सेवाएं बाधित रखेंगे. किसी भी निजी अस्पताल में कोई सर्जरी नहीं होगी. जो पुराने मरीज है उनका इलाज चलता रहेगा. अगर आवश्यकता हुई तो आईएमए झारखंड से विचार विमर्श करके इस हड़ताल को पूरे राज्य में विस्तारित किया जाएगा. लंबे आंदोलन के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी स्वीकार किया था कि राज्य में मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट लागू करना अनिवार्य है. बावजूद उनके कार्यकाल का 4 साल बीत चुका है और अब तक इसे लागू नहीं किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है.

इसे भी पढ़ें: धनबाद में जिला सब जूनियर एथलेटिक्स मीट का किया गया आयोजन

Related Articles

Back to top button