
Dhanbad : धनबाद के पुटकी थाना क्षेत्र में ए टाइप ग्राउंड के सामने शुक्रवार को आपसी रंजिश को लेकर दो गुटों में जमकर चाकूबाजी हुई. जिसमें मुखिया के बेटे समेत तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल युवकों को इलाज के लिए निजी क्लीनिक ले जाया गया. जहां से एक युवक की स्थिति गंभीर देखते हुए युवक को शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया. जहां उनका इलाज चल रहा है. घटना की सूचना प्रकार पुटकी थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. जहां से आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया गया. फिलहाल युवक से पूछताछ की जा रही है.





