
Giridih : केंद्र सरकार की सेना में भर्ती की नई योजना ‘अग्निपथ’ योजना का विरोध लगातार बढ़ रहा है. इसी को लेकर जिले के डुमरी में युवाओं ने डुमरी के सिमराडीह के पास दिल्ली-कोलकाता नेशनल हाईवे जामकर धरने पर बैठ गए. सूचना पर डुमरी एसडीएम प्रेमलता मुर्मू, एसडीपीओ मनोज कुमार, पुलिस निरीक्षक आदिकांत महतो, निमियाघाट थाना प्रभारी राजू मंडा पुलिस जवानों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. पहले युवाओं को समझाकर हटाने की कोशिश की गयी, जब युवा नहीं माने तो प्रशासन की तरफ से लाठीचार्ज किया गया. जाम के कारण हईवे पर बड़ी संख्या में वाहन खड़े हो गए, इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा.
बताया जा रहा है कि पहले युवाओं को वार्ता के लिए बुलाया गया था, जब युवा नहीं माने तो पुलिस द्वार बल पुर्वक उन्हें वहां से हटाया गया. मौके पर प्रदर्शन कर रहे युवाओं ने मोदी सरकार खिलाफ जमकर नारेबाजी की.
इसे भी पढ़ें:अग्निपथ योजनाः आइसा-इनौस, रोजगार संघर्ष संयुक्त मोर्चा और सेना भर्ती जवान मोर्चा ने कल बुलाया बिहार बंद




