
Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गोमिया एवं डुमरी बिहार स्टेशन के बीच पेटरवार गोमिया नरकी बिशुनगढ़ पथ ऊपरी पुल (आरओबी) के निर्माण कार्य के लिए 83,31,96,390 रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दे दी है. रेलवे द्वारा पथ ऊपरी पुल (आर.ओ.बी.) के निर्माण के लिए आवश्यक राशि की अग्रिम निकासी कर राशि (भू-अर्जन की राशि को छोड़ कर) रेलवे को उपलब्ध कराने की स्वीकृति संबंधी मंत्रिपरिषद् एवं योजना प्राधिकृत समिति के लिए संलेख प्रारूप पर अनुमोदन की स्वीकृति दी है.
इसे भी पढ़ें:अग्निपथ योजनाः आइसा-इनौस, रोजगार संघर्ष संयुक्त मोर्चा और सेना भर्ती जवान मोर्चा ने कल बुलाया बिहार बंद




