
Ranchi : रिम्स, रांची के कार्डियोलोजी डिपार्टमेंट में शनिवार को डायरेक्टर ने दो 4 डी इको कार्डियोग्राफी मशीन का उद्घाटन किया. डायरेक्टर ने कहा कि कार्डियोलॉजी में लगी इको कार्डियोग्राफी मशीन स्टेट ऑफ आर्ट मशीन है. इससे राज्यभर से आनेवाले मरीजों को गुणवत्ता पूर्ण मेडिकल सुविधा और इलाज मिलेगा. वहीं मेडिकल सुपरिटेंडेंट ने कहा कि दिल के मरीजों के लिए यह सुविधा 24 घंटे उपलब्ध होगी. मौके पर मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ विवेक कश्यप, कार्डियोलोजी विभाग के डॉ हेमन्त नारायण राय, डा प्रकाश कुमार, डा प्रवीण कुमार श्रीवास्तव, डॉ प्रशांत कुमार, डॉ पीजी सरकार मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें :पटना पहुंचे गिरिराज ने सवालों से बनायी दूरी, कहा- अब लोग केवल काम चाहते हैं




