
Deoghar: बुधवार को एसपी सुभाषचंद्र जाट ने जिले में विधि व्यवस्था को मजबूत करने के लिए टावर चौक पर ई बीट पेट्रोलिंग मॉनिटरिंग सिस्टम का उद्घाटन किया. मौके उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था के तहत शहर के कुल 66 जगहों को चिन्हित कर उक्त जगह के अनुसार क्यूआर कोड लगाया गया है. जिससे कोई भी पेट्रोलिंग टीम वहां जाएगी वह उक्त स्थान पर लगाए गए क्यूआर कोड को स्कैन करेंगे. जिससे पेट्रोलिंग टीम के वहां पहुंचने व प्रस्थान करने के समय का पता चल सकेगा. इससे बहुत सारे फायदे होंगे. जिससे पुलिस का मूवमेंट रेगुलर होगा, सुनिश्चित स्थानों पर पेट्रोलिंग टीम पहुंचेगी, ऐसे स्थान जहां महिलाओं से छेड़छाड़ होती है वहां लगातार नजर रखी जा सकेगी, असामाजिक तत्वों की बैठकी समाप्त की जा सकेगी आदि कई फायदे होंगे. मौके पर एसपी ने महिलाओं की सुरक्षा दृष्टिकोण से उन्हें शक्ति एप डाउनलोड करने की सलाह दी.
इसे भी पढ़ें: देवघर: हवाई अड्डा समिति एवं पर्यावरण प्रबंधन समिति की बैठक




