DumkaJharkhand

फर्जी चालान, दो लैपटॉप के साथ एक गिरफ्तार, एक फरार

Dumka : जिले में एक बार फिर फर्जी चालान के गोरधंधा का पर्दाफाश हुआ है. गोपीकांदर थाना पुलिस ने सालों से फर्जी चालान पर अवैध रूप से पासिंग करवाने के आरोप में जाली चालान सहित एक को गुरूवार को गिरफ्तार करने में कामयाब हुई है. इसकी जानकारी प्रेसवार्ता कर एसडीपीओ पूज्य प्रकाश ने दी. उन्होंने बताया कि थाना क्षेत्र के खरौनी बाजार से फर्जी चालान, मुहर, प्रिंटिंग मशीन सहित दो लेपटॉप एवं एक कारोबारी को धर दबोचने में कामयाब रही. गिरफ्तार युवकों में बिहार के पटना सीटी जिले के चौक शिकारपुर थाना क्षेत्र के अमित कुमार वर्मा उर्फ डब्लू शामिल है.

इसे भी पढ़ें-सीनियर छात्र जूनियरों को बना रहे थे नशेड़ी, प्राचार्य को नहीं थी जानकारी

गोड़ी स्थित मंदिर के सामने से बनती थी फर्जी माइनिंग चालान

एसडीपीओ पूज्य प्रकाश ने बताया कि अवैध कारोबार की पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी. उनके निर्देशानुसार थाना प्रभारी रंजीत मिंज के नेतृत्व में एएसआई योगेश्वर उरांव सहित अन्य गस्ती दल द्वारा छापेमारी कर थाना क्षेत्र के गोड़ी स्थित मंदिर के सामने से फर्जी माइनिंग चालान सहित अन्य समाग्री के साथ धर दबोचा. गिरफ्तार आरोपी के निशानदेही पर फरार आरोपी सूरज राय के घर से पुलिस ने दो लैपटॉप सहित अन्य समाग्री बरामद किया. साथ ही एक बाईक पुलिस बरामद की. गौरखधंधा में क्षेत्र के और भी कई खदान और क्रसर मालिक के शामिल होने की आशंका है. पुलिस फर्जी चालान के अलावे लेपटॉप और मोहर भी बरामद किया.

इसे भी पढ़ें-आयुष्मान भारत के तहत लाभुकों का निबंधन शुरू, रिम्स में 35 लोगों का बना गोल्डेन कार्ड

800 रुपये में करवाता था फर्जी चालान उपलब्ध

फर्जी चालान के माध्यम से कारोबारी अवैध रूप से प्रतिदिन राज्य के लाखों के राजस्व को चुना लगा रहा था. एसडीपीओ ने बताया कि कारोबारी 3200 रुपये के जगह मात्र 800 रुपये में 400 सीएफटी पत्थरों लदा वाहन आसानी से पास करवा लेता था. बनाये गये फर्जी चालान बिल्कुल सरकारी चालान जैसा प्रतित होता है. फरार आरोपी सूरज राय वाहनों मालिक से संपर्क करता था और फर्जी चालान उसे गिरफ्तार आरोपी अमित वर्मा उपलब्ध करवाता था. इससे पहले गिरफ्तार आरोपी अमित वर्मा पाकुड़ सहित अन्य जिलों में घुम-घुमकर फर्जी कारोबार को अंजाम देता रहा है. यहां बता दें कि जिले के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र में भी कुछ दिनों पूर्व फर्जी चालान का गोरखधंधा का भंडाफोड़ हुआ था. जिसमें एक कारोबारी को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भी भेज चुकी है. इधर सूत्रों की माने तो एक बार फिर शिकारीपाड़ा थाना में फर्जी चालान का कारोबार फल-फूल रहा है.

Related Articles

Back to top button