Crime NewsJamshedpurJharkhand

Chakradharpur : पोड़ाहाट एसडीओ की करवाई से बालू माफिया और वाहन मालिकों में हड़कंप, एसडीओ ने बालू स्टॉक मालिक पर की कार्रवाई

Chakradharpur : पोड़ाहाट एसडीओ रीना हांसदा द्वारा बालू माफिया और अवैध वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई करने से चक्रधरपुर में बालू माफिया और अवैध वाहन मालिकों में हड़कंप मंच गया है. यही नहीं एसडीओ ने अवैध रुप से बालू का स्टॉक कर खरीद बिक्री करने के विरुद्ध भी कार्रवाई की है. इन पर चक्रधरपुर थाना में मामला दर्ज कराया गया है. बता दें कि चक्रधरपुर में अवैध रुप से बालू और ईंटा का कारोबार वर्षों से किया जा रहा है, लेकिन इन पर कोई कार्रवाई नहीं हो रहा. पोड़ाहाट एसडीओ रीना हांसदा ने शनिवार शाम एक अभियान चलाया था. एसडीओ ने इस दौरान ओवरलोड ईंट लदा 3 ट्रैक्टर और बालू लदा एक हाईवा को पकड़ा जहां सभी से माइनिंग कागज व गाड़ी का पेपर दिखाने को कहा, लेकिन ट्रैक्टर वाले माइनिंग और गाड़ी का कागज नहीं दिखाया. इसी तरह बालू लदा हाईवा ओवरलोड था. सभी गाड़ी को जब्त कर चक्रधरपुर थाना को सौंप दिया है. बताया जाता है कि सभी ट्रैक्टर कृषि क्षेत्र के लिए खरीदा गया है. लेकिन उसे कमर्शियल बनाकर धंधा किया जा रहा है. हालांकि अब तक वाहनों पर कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है. वाहनों का माइनिंग और डीटीओ द्वारा जांच करने के बाद ही पता चल पाएगा कि इन पर किया करवाई होगा. लेकिन इस घटना के बाद से वाहन चालकों और अवैध बालू के खिलाफ धंधा करने वाले लोगों में हड़कंप मंच गया है.

अवैध रुप से बालू स्टॉक करने पर मामला हुआ दर्ज, आरोपी फरार

अवैध रुप से बालू के खरीद बिक्री और भंडारा करने के आरोप में माइनिंग इंस्पेक्टर चक्रधरपुर थाना में मामला दर्ज कराया है. एसडीओ ने शनिवार को दंदासाई में छापामारी कर अवैध बालू का भंडारा रखने का खुलासा किया था जिसके बाद एसडीओ ने बालू मालिक आसिफ हुसैन उर्फ आतिफ से कागज की मांग की तो उन्होंने कागज नहीं दिखाया. जिसके बाद एसडीओ ने माइनिंग इंस्पेक्टर राजेश हांसदा को कारवाई को कहा इसके बाद उन्होंने चक्रधरपुर थाना में बालू मालिक आसिफ हुसैन के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है. इस घटना के बाद से वह फरार है. बताया जाता है कि 1470 सेफ्टी से अधिक बालू मिला है.

Related Articles

Back to top button