
New Delhi: अरुणाचल प्रदेश के पासिघाट में हो रही भारी बारिश के कारण 25वीं सीनियर महिला राष्ट्रीय फुटबाल चैम्पियनशिप के कुछ मैचों को दूसरी जगह स्थानांतरित कर दिया गया है.
पासिघाट में भारी बारिश के कारण स्थानीय आयोजन समिति (राज्य संघ) ने मैचों को पास के तीन मैदानों में स्थानांतरित कर दिया है.
चैम्पियनशिप को इंदिरा गांधी गोल्डन हाई स्कूल, कियित सेकेंडरी स्कूल और नारी स्थित डे्इंग इरिंग फुटबाल स्टेडियम में खेला जायेगा.
इंदिरा गांधी स्टेडियम पासिघाट में ही है जबकि बाकि के दोनो मैदान पासिघाट से 45 मिनट की दूरी पर है.
अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ ने एक विज्ञप्ति में बताया कि इंदिरा गांधी स्टेडियम में इस शुक्रवार से ही मैचों की मेजबानी करेगा.
उन्होंने बताया कि आयुक्तों, रेफरियों ने तीनों मैदानों का निरीक्षण कर लिया है.
इसे भी पढ़ेंः #EconomicSlowdown: #IPO बाजार से दूर कंपनियां, इस साल अबतक केवल 11 कंपनियां आयीं




