
Ranchi: हेल्थ सिस्टम को पटरी पर लाने को लेकर स्वास्थ्य विभाग रेस हो गया है. हॉस्पिटलों में व्यवस्था सुधार के लिए कदम उठाए जा रहे है. वहीं डॉक्टरों की भी नियुक्ति को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिया गया है. अब स्वास्थ्य विभाग राज्यभर में 2000 अरबन हेल्थ सेंटर खोलने की तैयारी में है. जहां पर आनलाइन बड़े हॉस्पिटलों के डॉक्टरों से कंसल्टेशन की सुविधा मिलेगी. स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अरूण कुमार सिंह ने कहा कि इससे कि लोगों को अपने घरेलू शहर में ही बेहतर इलाज मिलेगा. वहीं छोटी-मोटी बीमारियों के इलाज के लिए उन्हें बड़े शहरों का रूख नहीं करना होगा. इससे लोगों का खर्च तो बचेगा. साथ ही उन्हें परेशानियों का सामना भी नहीं करना होगा.
इसे भी पढ़ें: मनरेगा: अब भी 1554 पद हैं रिक्त,सीएम ने बहाली का दिया आदेश
इलाज के साथ टेस्ट भी
फिलहाल झारखंड में कई हेल्थ सेंटरों को अरबन हेल्थ सेंटर में अपग्रेड किया गया है. जहां पर डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई गई है. जहां डॉक्टर नहीं है वहां टेलीमेडिसीन से मरीजों का इलाज चल रहा है. इसके अलावा टेस्ट के भी इंतजाम सेंटरों पर किए गए है. जिससे कि मामूली खर्च में मरीजों के जरूरी टेस्ट हो जा रहे है. अब राज्यभर में सेंटर खुलने से वहां के लोगों को ये सुविधाएं मिलने लगेगी.
मेडिकल कॉलेजों पर लोड होगा कम
अरबन हेल्थ सेंटर खुल जाने से वहां पर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों से कंसल्टेशन की सुविधा होगी. आनलाइन-आफलाइन दोनों ही तरह के कंसल्टेशन के सुविधा मरीजों को मिलेगी. इससे गंभीर स्थिति में ही मरीजों को बड़े हॉस्पिटल और मेडिकल कालेजों में ले जाने की नौबत आएगी. इससे मेडिकल कॉलेजों पर लोड कम होगा. और मरीजों को वहां भी बेहतर इलाज हो सकेगा.




