
Gumla: झारखंड के गुमला जिले में शराब के नशे में धुत कुछ शराबियों ने वृद्ध दंपती की पीट-पीट कर हत्या कर दी.
पुलिस के मुताबिक, जिले के नगर थाना क्षेत्र के सतपारा घट्ठा गांव के समीप रविवार देर शाम शराबियों ने 70 वर्षीय सैनी गोप व 65 वर्षीय फुलो देवी की पीट-पीट कर हत्या कर दी.
अपराधियों ने घर में घुसकर शनि गोप और उसकी पत्नी फूलो देवी की हत्या कर दी. बीच-बचाव में आए उनके दो बेटों पर भी अपराधियों ने हमला कर दिया. इससे वो गंभीर रूप से जख्मी हो गये.
पुलिस पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.




