
Patna : पटना में एक शराबी सॉफ्टवेयर इंजीनियर को शुक्रवार देर रात पुलिस ने गिरफ्तार किया है. घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के एसपी वर्मा रोड स्थित सरस्वती अपार्टमेंट की है.
जानकारी के अनुसार सॉफ्टवेयर इंजीनियर इसी अपार्टमेंट के बेसमेंट में शराब पी रहा था, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई. इसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए शराबी इंजीनियर को मौके से पकड़ लिया.
जानकारी के अनुसार युवक बेंगलुरू में इंजीनियर है. उसकी पहचान निखिल दीप के रूप में हुई है. थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने बताया कि निखिल के पास से 90 एमएल अंग्रेजी शराब की बोतल बरामद हुई है. ब्रेथ एनालाइजर जांच में शराब पीने की पुष्टि भी हुई, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है.
इसे भी पढ़ें : मोरहाबादी मैदान से दुकानदारों को हटाने पर मेयर ने सीएम हेमंत को घेरा, बोली- नाकामी छुपाने के लिए दुकानदारों का बनाया जा रहा है मोहरा




