JharkhandLead NewsRanchi

किसान पंचायत में गरजी भाजपाः किसानों को ठगनेवाले और बिचौलिये कर रहे कृषि कानून का विरोध

Ranchi : प्रदेश भाजपा ने राज्य के पांचों प्रमंडल में मंगलवार को किसान पंचायत का आय़ोजन किया. पार्टी के प्रमुख नेताओं ने कांग्रेस और दूसरे दलों पर किसानों को गुमराह करने का आरोप लगाया. कहा कि देश की आजादी के बाद से किसानों की जिंदगी बर्बाद करनेवाले अब किसानों को उकसा रहे हैं.

सरायकेला में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने केंद्र सरकार के नये कृषि कानून का लाभ उठाने की अपील किसानों से की. कांके, रांची में पूर्व सीएम और रघुवर दास ने कहा कि बिचौलिये और बिचौलियों के संरक्षक नये कानून से बेचैन हैं. 70 साल तक अन्नदाताओं के नाम पर योजना बना कर अपना पेट भरनेवाली पार्टियां इन कानूनों को लागू करने का विरोध कर रही हैं.

देवघर में पार्टी विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने में नये कृषि कानून को फायदेमंद कहा. धनबाद में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ रवींद्र कुमार राय और मेदिनीनगर, पलामू में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने भी नये कानून को किसान हित में बताया.

इसे भी पढ़ें : हवाई अड्डा टोल टैक्स नाका पर हजारीबाग वासियों को शुल्क मुक्त करे NHAI: डॉ मेहता

अगले दो सालों में दोगुनी होगी किसानों की आय

अर्जुन मुंडा ने सरायकेला टाउन हॉल में कहा कि किसान दूसरों की बातों में आकर ठगी के शिकार न बनें. मोदी सरकार किसान हित के लिए पहले दिन से ही समर्पित है.

गांव और किसानों की तकदीर संवारने को लगातार प्रयास किये जा रहे हैं. 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने का लक्ष्य मोदी सरकार ने तय किया है. नया कृषि सुधार कानून इसमें लाभकारी होगा.

इसे भी पढ़ें : दिनदहाड़े गोली चलानेवाले पीएलएफआइ के दो सक्रिय नक्सली हथियार के साथ गिरफ्तार

कांग्रेसी राज में किसानों ने की आत्महत्या

कांके में रघुवर दास औऱ रांची सांसद संजय सेठ ने कांग्रेस और दूसरे दलों पर सवाल उठाये. रघुवर दास ने कहा कि कांग्रेस जैसी पार्टी ने हमेशा किसानों को ठगा है. आजादी के बाद पहली बार मोदी सरकार ने किसानों के खाते में सीधी राशि भेजने के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की शुरुआत की.

झारखंड में सीएम कृषि आशीर्वाद योजना से छोटे-सीमांत किसानों को हर साल 11 से 31 हजार रुपये तक की आर्थिक सहायता मिल रही थी. किसान सूदखोरों के चंगुल से बच रहे थे. लेकिन हेमंत सोरेन सरकार ने यह योजना बंद कर दी है. कांग्रेसी राज में किसानों को आत्महत्या करनी पड़ती थी जबकि वर्तमान केंद्र सरकार उन्हें सबल करने में लगी है.

पीएम लगातार कर रहे किसानों की मदद

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि केंद्र सरकार ने पिछले 6 सालों में कृषि बजट को छह गुना बढ़ाया है. 2019-20 के दौरान अनाज का रिकॉर्ड उत्पादन हुआ है. प्रधानमंत्री किसान योजना से 10.59 करोड़ किसानों को लाभ मिल चुका है. उनके खाते में 95979 करोड़ रुपये भेजे गये हैं.

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से देश के 7.2 करोड़ किसान लाभान्वित हुए हैं. कृषि कार्य के लिए लोन की सुविधा लगातार बढ़ायी जा रही है. कुल मिला कर केंद्र सरकार किसानों की सुनहरी तस्वीर गढ़ने में लगी है जबकि विपक्षी दल किसानों के साथ छल करने के अभियान में लगे हैं.

इसे भी पढ़ें : नगर निगम में टेंडर डालने पहुंचे कई गुट आपस में भिड़े, जमकर चली लाठी-डंडे

Related Articles

Back to top button