Jamshedpur

घर के बाहर खेल रहे बच्चे को कुत्ते ने काटा, अस्पताल में भर्ती

Jamshedpur : सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के ह्यूमपाइप छायानगर में घर के बाहर खेल रहे सात साल के आयुष कुमार सोनकर को रविवार की दोपहर एक कुत्ते ने काट लिया. इसकी जानकारी परिवार के लोगों को मिलने पर वे उसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में लेकर पहुंचे.

घटना के समय मां कर रही थी स्नान

रविवार को दिन के 12.30 बजे जब घटना घटी, तब आयुष की मां घर में ही स्नान कर रही थी. बच्चे की रोने की आवाज सुनकर जब वह बाहर निकली. इसके बाद बच्चे को लेकर सीधे एमजीएम अस्पताल पहुंची.

पूर्व में भी कई बच्चों को बना चुका है शिकार

आयुष की मां का कहना है कि जिस कुत्ते ने उसके बेटे को काटा वह इसके पहले भी कई बच्चों को काट खाया है. उसका कहना है कि वह कुत्ता पागल हो गया है. उसे  बस्ती के बाहर भगा देने के बाद भी दोबारा चला आता है. कुत्ते से पूरे बस्ती के लोग ही परेशान हैं.

इसे भी पढ़ें- महिला को अकेला पाकर घर में घुसकर की छेड़खानी, एफआइआर

Related Articles

Back to top button