
Dhanbad : जिले के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मरीजों के लिए आपातकालीन सेवा देर रात से ही ठप्प पड़ी हुई है. जिससे अस्पताल की व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गयी है. बुधवार-गुरुवार की देर रात में मरीज की मौत के बाद परिजनों द्वारा चिकित्सकों के साथ मारपीट की घटना हुई। जिसके बाद स्थिति पूरी तरह बिगड़ गयी और अस्पताल में स्वास्थ्य सेवा का डॉक्टर्स ने बहिष्कार कर दिया। जिसका परिणाम आम मरीजों को भुगतना पड़ रहा है.
मालूम हो कि बुधवार-गुरुवार की देर रात शहर के धनसार थाना क्षेत्र अंतर्गत मनईटांड़ से एक बच्ची को सर्पदंश का शिकार होने के बाद इलाज के लिए शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में लाया गया था. जहां इलाज के दौरान बच्ची की मौत हो गई. जिससे परिजन उग्र हो उठे और अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर्स और पारा मेडिकल कर्मियों के साथ बदतमीजी करते हुए मारपीट की गई.




