Crime NewsJharkhandLateharNEWS

LATEHAR NEWS: नशे में जवान ने कर दी फायरिंग, मंडल कारा से हटाया,जांच के बाद होगी कार्रवाई

Latehar: मंडल कारा में रविवार की देर रात फायरिंग हुई. जिसके बाद कारा में अफरा-तफरी मच गयी. पलामू रेंज के डीआईजी राजकुमार लकड़ा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया घरेलू विवाद के कारण नशे में धुत होकर अजीत कुजूर नामक जवान ने फायरिंग की थी. 24 घंटे के भीतर मामले में जांच कर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि फायरिंग की घटना घरेलू विवाद का एक हिस्सा था. जवान को मंडल कारा से हटा दिया गया है. मामले में विभागीय जांच की जा रही है. डीआईजी ने कहा कि इस तरह की घटना नहीं होनी चाहिए. खासकर मंडल कारा जैसे संवेदनशील इलाके में नशे में ड्यूटी करना और फिर ट्रिगर दबा देना, कहीं से भी उचित नहीं है.

इसे भी पढ़ें: धनबाद :  कोरोना गाइडलाइन के लिए विशेष अभियान, मास्क, हेलमेट और ऑटो की भी हो रही है जांच
डीआईजी ने बताया कि उन्हें लातेहार एसपी ने सूचना दी कि मंडल कारा में तैनात एक जवान ने अचानक फायरिंग कर दी है. मामले में जांच का निर्देश दिया गया. जांच के बाद स्पष्ट किया गया है कि जवान अजीत कुजुर घरेलू विवाद के कारण परेशान था. कल शाम उसने शराब पी और मंडल कारा में तैनात था. इसी बीच उसने अपनी राइफल की ट्रिगर दबा दी. इस घटना में किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ है.

इसे भी पढ़ें: कोरोना से जंग हार गए रिम्स के जूनियर डॉक्टर सिराजुद्दीन

Related Articles

Back to top button