
Ranchi: एक हाथ और पैर से दिव्यांग भगन ठाकुर लातेहार जिले के बालूमाथ मकैयाटांड़ के रहनेवाले हैं. भगन अपनी पत्नी राधा के इलाज की गुहार लगा रहे हैं. उन्होंने बताया कि पत्नी के बेहतर ईलाज के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की थी.
मुख्यमंत्री ने रिम्स चिकित्सा अधीक्षक और निदेशक से मिलने की बात कही थी, लेकिन निदेशक कार्यालय जाने के बाद वहां पर तैनात गार्ड उन्हें मिलने नहीं दे रहे हैं. रिम्स के ऑर्थोपेडिक विभाग के डॉ विजय कुमार की यूनिट में राधा का इलाज चल रहा है.
इसे भी पढ़ें : लोहरदगा पहुंचे डीजीपी नीरज सिन्हा, कहा- नक्सलियों को मिलेगा करारा जवाब
भगन की पत्नी 55 वर्षीय पत्नी राधा देवी का धान कूटने के दौरान मशीन में कपड़ा फंस गया और राधा का बायां पैर टूट गया. परिवार का भरण पोषण और पत्नी के बेहतर इलाज के लिए भगन भीख मांग कर पैसा जुटा रहे हैं.

पेशे से चालक राधा देवी के बेटे प्रकाश शर्मा ने बताया कि अस्पताल में इलाज में परेशानी हो रही है. मां के पैर की ड्रेसिंग करने के लिए आनेवाले ड्रेसर पैर काटने की बात कहते हैं, जिससे मां घबरा जाती है. उन्होंने कहा कि हम गरीब हैं और बेहतर इलाज की उम्मीद में रिम्स आये हैं.
इसे भी पढ़ें : पांच वर्षों से बेड पर पड़े 80 वर्षीय नेत्रहीन पर पोस्ते की खेती की प्राथमिकी दर्ज




