JharkhandKodermaLead NewsNEWS

कोडरमा में बनेगा डिस्ट्रिक्ट अर्ली इंटरवेंशन सेंटर, जन्मजात बीमारियों का होगा इलाज

Ranchi: स्वास्थ्य विभाग हॉस्पिटलों की व्यवस्था सुधारने में लगा है. इसी कड़ी में बच्चों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने की व्यवस्था भी की जा रही है. कोडरमा जिले में बच्चों के इलाज के लिए डिस्ट्रिक्ट अर्ली इंटरवेंशन सेंटर  (डीईआइसी) खोलने का रास्ता साफ हो गया है. जहां पर जन्मजात बीमारियों से ग्रसित बच्चों का इलाज किया जाएगा. वहीं सेंटर में बच्चों के खेलने-कूदने का भी इंतजाम होगा. जिससे बच्चों का खेल-खेल में इलाज हो जाएगा. बताते चलें कि स्वास्थ्य विभाग की सभी जिलों में एक-एक सेंटर खोलने की सरकार की योजना है.

एक करोड़ रुपए मिले है सेंटर को

एक करोड़ में रुपए में डीईआइसी का निर्माण कराया जाएगा. यह सुविधा डिस्ट्रिक्ट सदर हॉस्पिटल में ही मिलेगी. इस फंड से बिल्डिंग स्ट्रक्चर, मशीन, इक्विपमेंट्स की खरीदारी की जाएगी. अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अरुण कुमार सिंह ने इसकी स्वीकृति दे दी है. जल्द ही यह राशि कोडरमा जिले को आवंटित कर दी जाएगी. इसके बाद वहां पर बच्चों का इलाज शुरू कर दिया जाएगा.

 

क्या होता है डीईआइसी में

इस सेंटर में जन्मजात बीमारियों से पीड़ित बच्चों का इलाज किया जाएगा. जल्द ही भवन निर्माण के बाद जिला स्वास्थ्य समिति सेंटर के लिए जरूरी सामग्री की खरीद करेगी. सामग्री की खरीद के लिए एक करोड़ मिल चुका है. सेंटर शुरू होने से वैसे बच्चों को सहुलियत होगी जो कान, आंख, मस्तिष्क, विकलांगता आदि की बीमारी से जन्म से पीड़ित होते हैं. इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम सभी आंगनबाड़ी केंद्रों, स्कूलों में भी कैंप लगाए जाएंगे. सेंटर पर ऑडियोमेट्रिस्ट, फिजियोथेरेपिस्ट, स्पीचथेरेपिस्ट और पेडियाट्रीशियन भी मौजूद रहेंगे.

Related Articles

Back to top button