
NewsWing Desk: इन दिनों भोजपुरी यूट्यूब चैनल “आपन भोजपुरी” पर एक नई फिल्म धमाल मचा रही हुई है. दृष्टि फिल्म एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी निर्माता -निर्देशक दिनेश यादव की इस मनोरंजक भोजपुरी फिल्म का नाम है – “तीन ठग”. यह बिल्कुल नये मिजाज की फिल्म है और यही कारण है कि नौजवानों में इसका क्रेज़ बढ़ता जा रहा है. “आपन भोजपुरी” चैनल के आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि “तीन ठग” का म्यूजिक एकदम नयापन लिये हुए है. फिल्म लोगों को पसंद आ रही है और गाने जुबान पर चढ़ रहे हैं.
एक्शन कॉमेडी से भरी भोजपुरी फिल्म “तीन ठग” में जाने माने गायक गुंजन सिंह नायक हैं. गुंजन ने बहुत ही अच्छा काम किया है. इनकी नायिका आयेशा कश्यप हैं. मनोज सिंह टाइगर महाठग हैं. इस ठगी के धंधे में अन्य सक्रिय सज्जन हैं – रणजीत सिंह, दिनेश यादव, सज्जाद अंसारी, राहुल श्रीवास्तव, अंशुमान सिंह, प्रमोद झा और किशोर कुमार. इस मंडली की महिला मेंबर हैं – प्रिया पांडेय, नंदिनी और प्रमिला घोष. कथा किशोर की और पटकथा संवाद किशोर कुमार जाधव व दिनेश यादव के हैं. मुन्ना दुबे का संगीत मधुर है. संजय सुमन की कोरियोग्राफी और विजय यादव की सिनेमाटोग्राफी खूबसूरत है. अली मंसूर की फाइट साधारण, गुर्जंट सिंह की एडिटिंग ठीकठाक है. दिनेश यादव का निर्देशन बेहतर है.




