BiharNEWS

चिराग से मोहभंग! पारस गुट से बढ़ रही बीजेपी की नजदीकियां

Patna: लोजपा (LJP) में टूट के बाद चिराग पासवान अब बिल्कुल अलग-थलग पड़ गए हैं. उनका साथ देने के लिए ना तो बीजेपी का कोई नेता बचा है और ना ही कोई दल जो चिराग पासवान के अहमियत को समझ पाए. इस बीच एक बार फिर से बीजेपी नेता और देश के गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में पशुपति कुमार पारस और उनके भतीजे प्रिंस राज से मुलाकात की. संकेत साफ है कि बीजेपी ने चिराग पासवान को बिल्कुल दरकिनार कर दिया है और पार्टी में उनकी कोई पूछ नहीं. वहीं अपने आप को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हनुमान बताने वाले चिराग पासवान का भी बीजेपी से मोहभंग होने लगा है. शायद यही वजह है कि चिराग भी अब बीजेपी से अलग होकर अपना रास्ता बनाने में लगे हुए हैं.

 

इसे भी पढ़ें : ‘ऑक्सीजन की कमी से मौत नहीं’: मुजफ्फरपुर में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के खिलाफ परिवाद

 

गुरुवार को केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री पशुपति कुमार पारस ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से उनके दिल्ली स्थित आवास पर भेंट की. आधे घंटे तक चली इस मुलाकात में रामचंद्र पासवान के पुत्र और लोजपा (पारस गुट) के बिहार अध्यक्ष सांसद प्रिंस राज भी मौजूद थे. इस मुलाकात से फिर चिराग पासवान को भाजपा ने झटका दे दिया है. केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री पशुपति कुमार पारस की इस मुलाकात को वैसे उनकी पार्टी के लोग शिष्टाचार मुलाकात बता रही है. कहा जा रहा कि केंद्र में खाद्य प्रसंस्करण मंत्री बनने के बाद पशुपति कुमार पारस ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से फोन पर बात की थी. मंत्री बनने के बाद उनकी अमित शाह से यह औपचारिक मुलाकात थी.

Related Articles

Back to top button